16 की उम्र में पिता का निधन, एक वक्त रोटी खाकर काटे दिन, फिर NEET UG में गाड़ दिया झंडा

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) क्लीयर करना भारत के प्रतिष्ठित MBBS या BDS कॉलेजों में एडमिशन चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए आखिरी रास्ता है। हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) भारत की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा आयोजित करती है। इन्हीं उम्मीदवारों में से एक थीं प्रेरणा सिंह, जो एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी हैं। प्रेरणा ने मुश्किलों का सामाना करते हुए अपने पहले ही प्रयास में NEET UG 2023 में सफलता हासिल की।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Jan 20 2026, 15:54 IST
जब टूट पड़ा प्रेरणा का परिवार01 / 05

जब टूट पड़ा प्रेरणा का परिवार

कोटा में रहते हुए ही प्रेरणा ने NEET UG की तैयारी शुरू की। साल 2018 में जब प्रेरणा 10वीं क्लास में थीं तो पिता का साथ छूट गया। पिता के निधन ने बुरी तरह से तोड़कर रख दिया और परिवार की हालत खराब होती गई। परिवार पर 27 लाख रुपये का भारी था तो ऐसे में स्थिति और भी खराब हो गई।

परिवार का कर्ज चुकाने का लिया फैसला02 / 05

परिवार का कर्ज चुकाने का लिया फैसला

बस इस मुश्किल हालात को देखते हुए प्रेरणा ने फैसला कर लिया कि वे अपने परिवार की स्थिति सुधारेंगी और सारा का सारा कर्ज चुकाएंगी। बस फिर क्या था, प्रेरणा ने पूरी लगन से अपनी NEET UG की तैयारी शुरू कर दी। उनकी तैयारी एक ऐसे कमरे से हुई, जहां मुश्किल से कोई बैठ पाता था। प्रेरणा पूरे दिन में 10-12 घंटे बैठकर पढ़ाई करती थीं।

सिर्फ एक वक्त का खाती थीं खानाImage Credit : Canva03 / 05

सिर्फ एक वक्त का खाती थीं खाना

घर में पैसे की तंगी थी तो वे कई बार खाना ही छोड़ देती थीं। प्रेरणा पूरे दिन में सिर्फ एक बार का खाना ही खाती थीं। कभी-कभी रिश्तेदार कुछ आर्थिक मदद दे देते थे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के पैसे नहीं होते थे तो प्रेरणा आने-जाने के लिए साइकिल का सहारा लेती थीं। कई बार तो वे पैदल ही आती-जाती थीं।

प्रेरणा को कितनी मिली रैंक ? Image Credit : Canva04 / 05

प्रेरणा को कितनी मिली रैंक ?

सालों की लगन और मेहनत का नतीजा मिला साल 2023 में, जब प्रेरणा ने पहले ही प्रयास में NEET UG क्लीयर कर लिया। पास होने वाले 2.5 लाख उम्मीदवारों में से उन्हें 720 में कुल 686 नंबर्स मिले। उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1,033 मिली।

पिता को बताया अपनी प्रेरणाImage Credit : Canva05 / 05

पिता को बताया अपनी प्रेरणा

​प्रेरणा ने मीडिया से बातचीत में अपने पिता को सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। क्योंकि उनकी दी हुई सीख ने ही उन्हें अपनी मंजिल ढूंढने में मदद की। प्रेरणा की कहानी उन तमाम एस्पिरेंट्स के लिए प्रेरणादायी है जो मुश्किल हालातों में भी कुछ कर गुजरने का हौसला रखते हैं। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!