दुनियाभर में सांपों की 4,038 से अधिक प्रजातियां हैं, जो उन्हें छिपकलियों के बाद सरीसृपों का दूसरा सबसे बड़ा समूह बनाती हैं। इन्हें 30 विभिन्न परिवारों और कई उपपरिवारों में विभाजित किया गया है।
इनमें कुछ बेहद खतरनाक और जहरीले हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे जहरीला सांप कौन सा है। अगर नहीं तो आज जान लें।
दुनिया के सबसे जहरीले सांप की बात की जाए तो उसका नाम इनलैंड ताइपन है। इसे ऑस्ट्रेलिया में फियरस स्नेक भी कहा जाता है।
इनलैंड ताइपन का वैज्ञानिक नाम Oxyuranus microlepidotus है। यह दुनिया का सबसे खतरनाक सांप है।
यह सांप इतना जहरीला होता है कि इसके जहर की केवल एक बूंद सैकड़ों लोगों की जान लेने के लिए काफी होती है।
यह सांप मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया के सूखे और रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। यह ज्यादातर दिन में सक्रिय रहता है।
इनलैंड ताइपन का रंग मौसम के अनुसार बदलता रहता है। गर्मियों में हल्का भूरा और सर्दियों में गहरा भूरा या तांबे के रंग का हो जाता है।
वहीं किंग कोबरा ( ओफियोफैगस हन्ना ) दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप है। इसके काटने से लकवाग्रस्त करने वाले न्यूरोटॉक्सिन की भारी मात्रा निकलती है।