मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना के एसपी अंकित सोनी को पद से हटाकर 2017 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हितिका वासल को गुना का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
हितिका वासल न केवल अपनी सख्त पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। वे गुना जिले की पहली महिला एसपी बनी हैं। ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री लेने के बाद हितिका ने यूपीएससी में इतिहास रचा।
हितिका वासल मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में बीए ऑनर्स किया और फिर मास्टर की डिग्री के लिए ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी चली गईं।
2017 बैच की आईपीएस हितिका वासल ने सतना में प्रोबेशनरी डीएसपी और एएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दीं! वे ग्वालियर और इंदौर में भी पदस्थ रहीं। वे इंदौर में 15वीं वाहिनी बटालियन में तैनात थीं, जहां से अब उन्हें गुना बुलाया गया है।
पढ़ाई में शुरू से तेज रही हितिका वासल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 121वीं रैंक हासिल की और आईपीएस के लिए चुनी गईं।
हितिका वासल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डलहौजी के सेक्रेड हार्ट स्कूल से की। उनकी पहचान एक ऐसी अधिकारी के तौर पर है जो सोशल मीडिया से दूर रहकर जमीनी पुलिसिंग पर फोकस करती हैं।
हितिका वासल चर्चा में आई थीं जब महू में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद आगजनी और पथराव हुआ, तब हितिका वासल ने जिस सूझबूझ और सख्ती से कानून व्यवस्था को संभाला था।