अमेरिका को अपनी ब्रेन पावर से मात देने वाला देश और कोई नहीं बल्कि ईरान है। इन तीनों देशों में ईरान की बौद्धिक क्षमता इतनी अधिक है कि उसने दुनिया की सबसे पावरफुल कंट्री यानी अमेरिका को पछाड़ दिया है। टॉप टेन ही नहीं टॉप 5 की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर ईरान ने साबित कर दिया है कि उनके देश में शिक्षा का स्तर कितना बेहतर है।
World Population Review की आईक्यू रिपोर्ट के अनुसार और इंटरनेशनल आईक्यू टेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ईरान का आईक्यू 104.8 है। इंटरनेशनल आईक्यू टेस्ट की रिपोर्ट में ईरान को चौथा स्थान दिया गया है। जबकि World Population Review की रिपोर्ट में ईरान टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है।
भले ही अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन आईक्यू के मामले में इस देश ने अमेरिका और इजरायल दोनों को ही पीछे छोड़ दिया है और टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
IQ-IQ हर जगह सुनते हुए आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि इसकी फुल फॉर्म क्या है और इसका अर्थ क्या होता है। बस आईक्यू सुनते ही हम इसे मानसिक क्षमता समझ लेते हैं। IQ की फुल फॉर्म 'इंटेलिजेंस कोशेंट' है। यह व्यक्ति के बौद्धिक स्तर को दर्शाता है। लोग अपना IQ लेवल चेक करने के लिए कई प्रकार के ऑनलाइन टेस्ट देते हैं।
जहां ईरान 104.8 स्कोर के साथ दुनिया के टॉप टेन सबसे अधिक IQ वाले देशों में शामिल है. वहीं इस लिस्ट में अमेरिका 101.05 आईक्यू के साथ 18वें स्थान पर है और इजरायल 98.57 आईक्यू के साथ 48वें स्थान पर है।
दक्षिण कोरिया (106.97), चीन (106.48), जापान (106.30), ईरान (104.80), ऑस्ट्रेलिया (104.45), रूस (103.78), सिंगापुर (103.56), मंगोलिया (102.61), न्यूजीलैंड (102.35), वियतनाम (102.26)
IQ टेस्ट के स्कोर में ईरान की इस कामयाबी के पीछे का कारण शिक्षा के क्षेत्र में किए गए भारी निवेश को बताया जा रहा है। इस निवेश के कारण ग्रामीण इलाकों में भी साक्षरता दर में वृद्धि हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रं में साक्षरता दर 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यहां सबसे अधिक जोर विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे विषयों पर दिया गया। जिससे आज ईरान दुनिया के उन टॉप देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां सबसे अधिक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पैदा होते हैं।