59 की उम्र में फाइटर जेट तेजस उड़ाने वाले एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह, जानें कितने पढ़े लिखे हैं नए वायुसेना चीफ

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को वायुसेना का अगला प्रमूख बनाया गया है। उन्हें एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की जगह 30 सितंबर से नया पद मिलेगा। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वर्तमान में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख हैं। IAF के नए चीफ बनने वाले एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह के नाम कई कीर्तिमान हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियन फाइटर जेट तेजस को उड़ाकर सबको हैरान कर दिया था।

Authored by: Ravi MallickUpdated Sep 21 2024, 14:19 IST
वायुसेना प्रमुखImage Credit : Twitter01 / 05

वायुसेना प्रमुख

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह अगले भारतीय वायुसेना प्रमुख बनाए गए हैं। उन्हें एयरफोर्स का 28वां प्रमुख बनाया गया है। वर्तमान में एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वायुसेना के उप प्रमुख हैं। 30 सितंबर को उन्हें एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह यह पद मिलेगा।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंहImage Credit : Twitter02 / 05

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था। जानकारी दे दें कि एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को भारतीय वायु सेना के 47वें उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।

1984 में वायुसेना में शामिलImage Credit : Twitter03 / 05

1984 में वायुसेना में शामिल

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह के नाम कई कीर्तिमान हैं। अमर प्रीत सिंह को 21 दिसंबर 1984 को वायुसेना अकादमी, डुंडीगल से भारतीय वायु सेना के लड़ाकू स्ट्रीम में नियुक्त किया गया था। उन्हें 38 साल का अनुभव है।

कहां से की है पढ़ाई?Image Credit : Twitter04 / 05

कहां से की है पढ़ाई?

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने नेशनल डिफेंस एकेडमी खडकवासला और एयर फोर्स एकेडमी डुंडीगल से ट्रेनिंग ली है। वे डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के भी छात्र रहे हैं। इसके अलावा नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी ट्रेनिंग ली है।

59 की उम्र में उड़ाया तेजसImage Credit : Twitter05 / 05

59 की उम्र में उड़ाया तेजस

IAF के नए चीफ बनने वाले एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हाल ही में इंडियन फाइटर जेट तेजस को उड़ाकर सबको हैरान कर दिया था। 59 साल की उम्र में यह कर दिखाने के बाद उनकी हर तरफ चर्चा हुई। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!