MBBS डॉक्टर चौथी रैंक लाकर बनी IAS, टीना डाबी से है खास कनेक्शन

AS Artika Shukla Success story IAS tina dabi best Friend UPSC 4th rank: राजस्थान में बहुचर्चित आईएएस टीना डाबी की तरह यंग आईएएस अर्तिका शुक्ला भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। टीना डाबी की तरह उनकी भी सोशल मीडिया पर गजब फैन फॉलोइंग है। 2015 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टीना डाबी ने टॉप किया था और इसी साल अर्तिका शुक्ला ने चौथी रैंक के साथ ये परीक्षा पास की।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Oct 8 2024, 09:53 IST
आईएएस अर्तिका शुक्ला Image Credit : Instagram01 / 07

आईएएस अर्तिका शुक्ला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की रहने वाली अर्तिका शुक्ला ने बिना कोचिंग के यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की।

अलवर की कलेक्टर Image Credit : Instagram02 / 07

अलवर की कलेक्टर

अर्तिका शुक्ला ने हाल ही में अलवर की जिला कलेक्टर बनाई गई हैं। कुछ समय पहले आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए जिसमें उन्हें अलवर का कलेक्टर बनाया गया है।

ऐसा है परिवारImage Credit : Instagram03 / 07

ऐसा है परिवार

अर्तिका के पिता बृजेश शुक्ला पेशे से डॉक्टर हैं और मां लीना शुक्ला गृहणी हैं।अर्तिका के दो बड़े भाई गौरव शुक्ला और उत्कर्ष शुक्ला ने भी यूपीएससी की परीक्षा पास की है।

टीना डाबी की दोस्तImage Credit : Instagram04 / 07

टीना डाबी की दोस्त

2015 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टीना डाबी ने टॉप किया था और इसी साल अर्तिका शुक्ला ने चौथी रैंक के साथ ये परीक्षा पास की।

एमबीबीएस डॉक्टरImage Credit : Instagram05 / 07

एमबीबीएस डॉक्टर

अर्तिका ने पिता की तरह की डॉक्टर बनने की सोची और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।

भाई ने दी सलाह Image Credit : Instagram06 / 07

भाई ने दी सलाह

अर्तिका पीजीआईएमईआर से एमडी कर रही थीं, उसी दौरान उनके बड़े भाई गौरव ने उन्हें आईएएस की तैयारी करने का सुझाव दिया।

मानी भाई की बातImage Credit : Instagram07 / 07

मानी भाई की बात

भाई की बात मानकर अर्तिका एमडी छोड़ यूपीएएसी की तैयारी में लग गईं और चौथी रैंक हासिल की। उन्होंने यूपीएससी के लिए कोई कोचिंग भी नहीं ली।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!