भारत तीन ओर से समुद्रों से घिरा हुआ देश है। इसके दक्षिण में हिंद महासागर, पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कौन सा राज्य तीनों ओर से समुद्रों से घिरा है।
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि भारत का कौन सा राज्य तीन समुद्रों के बीचो बीच स्थित है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस राज्य का नाम नहीं बता पाए हैं।
बता दें यहां हम भारत के मुख्य तटीय राज्य तमिलनाडु की बात कर रहे हैं। इसे अक्सर तीन समुद्रों की भूमि भी कहा जाता है। तमिलनाडु के दक्षिणी छोर पर यानी कन्याकुमारी में तीन समुद्र बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर मिलते हैं।
तमिलनाडु की सबसे लंबी तटरेखा बंगाल की खाड़ी के साथ स्थित है। चेन्नई, कडलूर, नागपट्टिनम और थूथुकुडी जैसे प्रमुख तटीय शहर इसी खाड़ी के किनारे बसे हैं।
राज्य का दक्षिणी भाग हिंद महासागर से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में व्यापारी हिंद महासागर के मार्ग से श्रीलंका, दक्षिण-पूर्व एशिया और अन्य देशों तक व्यापार करते थे।
यहां आपको कई बड़े बंदरगाह देखने को मिल जाएंगे, जिनसे तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलता है। साथ ही समुद्र से जुड़े उद्योग, जैसे जहाजरानी, मत्स्य उद्योग और समुद्री पर्यटन, राज्य के विकास में अहम योगदान देते हैं।
ऐसे में आप कह सकते हैं कि तमिलनाडु का तीन समुद्रों से जुड़ाव इसे भौगोलिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष बनाता है।