Elm Farm Ollie नाम की एक गाय, जो एक खास तरह की ग्वेर्नस ब्रीड की थी, उसे हावाइजहाज में चढ़ाया गया और हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि कई किलोमीटर की ऊंचाई पर गाय का दूध भी निकाला गया था।
ओली (गाय) का वजन 450 किलो था। वजन के अनुसार, इसे प्लेन में चढ़ाना कोई आसान काम नहीं था। लेकिन क्योंकि यह गाय बहुत शांत स्वभाव की थी और इसके मिल्क की क्वालिटी बहुत अच्छी थी, इसलिए हवाई जहाज में चढ़ने के लिए इसका चयन किया गया।
प्लेन में एक गाय द्वारा यात्रा और दुध दुहने का इतिहास रचने के बाद इसे गाय को Sky Queen का नाम दिया गया। बता दें कि प्लेन में चढ़ने से पहले गाय का नाम नेली जे था, जिसे प्लेन में चढ़ने पर बदलकर Elm Farm Ollie रखा गया और बाद में स्काई क्वीन बनी।
सैन डिएगो स्पेस एंड म्यूजियम की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह एक स्टंट था, जो इंटरनेशनल एयर एक्सपोजिशन के जश्न का हिस्सा था। गाय ने हवाई जहाज में बिस्मार्क से सेंट लुईस तक करीब 116 किलोमीटर की उड़ान भरी थी।
बता दें कि जब प्लेन हवा में कई किलोमीटर की ऊंचाई पर था, जब ओली गाय का दूध भी निकाला गया था। दूध को कंटेनर्स में भरकर पैराशूट के माध्यम से नीचे जमीन पर दर्शकों के बीच गिराया गया था, ताकि इसके दूध की क्वालिटी का प्रचार किया जा सके।
भले ही यह एक पब्लिसिटी स्टंट था, लेकिन वैज्ञानिकों के लिए स्टडी का मौका। उन्हें इस घटना से यह समझने और जानने का मौका मिला की दाय का दूध निकाले जाने की प्रक्रिया पर ऊंचाई का क्या असर होता है।