गौतम अडानी अपने 8 भाई बहनों के साथ अहमदाबाद के चॉल में रहा करते थे। उनके पिता का नाम शांतिलाल और मां का नाम सांता बेन है। बहुत ही कम लोगों को पता है कि गौतम अडानी ने अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं की है। आइये जानते हैं उनकी पत्नी प्रीति अडानी और बेटे करण एवं जीत अडानी कितने पढ़े लिखे हैं।
भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी ने अगली पीढ़ी को कमान सौंपने की तैयारी कर ली है। गौतम अडानी की उम्र 62 साल है और वह 70 साल की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं।
गौतम अडानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई अहमदाबाद के शेठ चिमनलाल नागिंददास विद्यालय से की। इसके बाद उन्होंने गुजरात विश्वद्यालय से कॉमर्स में एडमिशन लिया लेकिन उन्होंने दूसरे साल पढ़ाई छोड़ दी और मुंबई आ गए।
गौतम अडानी ने डॉक्टर प्रीति अडानी से शादी की है। वह एक प्रोफेशनल डेंटिस्ट से हैं।
गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी ने पर्ड्यू विश्वविद्यालय से जर्नल मैनेजमेंट से स्नातक किया है। करण की शादी परिधि श्रॉफ से हुई है जोकि कॉरपोरेट वकील सिरिल श्रॉप की बेटी हैं।
गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी साल 2019 में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से इंजियनियरिंग की पढ़ाई है।