CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, इस विशेष योजना के तहत हर उस बेटी को 6000 रुपये मिल सकते हैं, जो अपने माता पिता की इकलौती संतान है।
इस स्कॉलरशिप या छात्रवृत्ति के लिए आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पंजीकरण करने की जरूरत होगी।
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2024 रखी गई है।
पहला - Single Girl Child Scholarship X 2024 Schemeदूसरा - Single Girl Child Scholarship X 2023 (Renewal 2024) Scheme)
चयनित होने वाले छात्राओं को प्रति माह 500 रुपये की राशि मिलेगी, यानी सालभर के लिए 6000 रुपये।
केवल माता पिता के अकेली बिटिया होने से काम नहीं चलेगा, आपको कक्षा 10वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।इसके अलावा 10वीं पास करने के बाद सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में ही कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ाई करनी होगी, जहां ट्यूशन फीस 2,500 रुपये प्रति माह से अधिक न हो।ध्यान रहे, स्कॉलरशिप का लाभ केवल वे ही उठा सकेंगे, जिनके परिवार की आय 8 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं है।