बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा संभावित टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू हो गया है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने 10वीं-12वीं टॉपर्स का वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। अब जल्द ही नतीजे घोषित किए जाएंगे। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य कार्यालय, सिन्हा लाइब्रेरी रोड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे।
नतीजे घोषित होने के बाद, BSEB से स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करता है। जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं होते, उन्हें आंसर शीट्स के पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) का मौका दिया जाता है।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 में पास होने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत नंबर चाहिए। प्रैक्टिकल वाले विषयों में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 15,12,687 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।
राज्यभर में कुल 1699 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। BSEB जल्द ही बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए 15 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट जारी करने वाला है।