Bihar Board 10th Time Table Download: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2026 के लिए 10वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी (Bihar Board exam Date 2026) कर दिया है। मैट्रिक की परीक्षाएं अगले साल 17 फरवरी से शुरू हो जाएंगी और 25 फरवरी तक चलेंगी।
17 फरवरी को पहली शिफ्ट- मातृभाषा (101 हिंदी, 102 बांग्ला, 103 उर्दू, 104 मैथिली), दूसरी शिफ्ट- मातृभाषा (201 हिंदी, 202 बांग्ला, 203 उर्दू, 204 मैथिली) होगी। 18 फरवरी को पहली शिफ्ट- 110 गणित और दूसरी शिफ्ट 210 गणित की परीक्षा होगी।
19 फरवरी को पहली शिफ्ट में द्वितीय भारतीय भाषा (हिंदी भाषियों के लिए 105- संस्कृत, 105- संस्कृत, 107- अरबी, 108- फारसी व 109- भोजपुरी में से कोई भी एक भाषा व अहिंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106 हिंदी) होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में द्वितीय भारतीय भाषा (हिंदी भाषियों के लिए 205- संस्कृत, 207- अरबी, 208- फारसी व 209- भोजपुरी में से कोई भी एक भाषा व अहिंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206 हिंदी) पेपर होगा।
20 फरवरी को पहली शिफ्ट- 111 सामाजिक विज्ञान और दूसरी शिफ्ट- 211 सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। वहीं 21 फरवरी को पहली शिफ्ट- 112 विज्ञान का और दूसरी शिफ्ट- 212 विज्ञान का पेपर होगा।
23 फरवरी को पहली शिफ्ट- 113 अंग्रेजी और दूसरी शिफ्ट- 213 अंग्रेजी के लिए रखी गई है। वहीं 24 फरवरी को पहली शिफ्ट- वैकल्पिक विषय (अरबी, फारसी, संस्कृत, मैथिली) और दूसरी शिफ्ट- वैकल्पिक विषय के लिए है। 25 फरवरी को पहली शिफ्ट- व्यावसायिक विषय और दूसरी शिफ्ट में कोई भी परीक्षा नहीं रखी गई है।
डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों में उत्साह बढ़ गया है और वे अब परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। बोर्ड के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर के 12:45 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम के 5ः15 तक होगा।