NHAI ने कर्नाटक में NH66 के कुंदापुर-सुरतकल खंड पर सस्तान व हेजामंडी टोल प्लाजा हैं। इन टोल प्लाजा की रंगत आजकल देखने लायक है।
NHAI ने सस्तान व हेजामंडी टोल प्लाजा की छत पर 60 किलोवाट का ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया है, जिससे यहां टोल प्लाजा रोशन हो गया है।
इस सोलर प्लांट के लगने से टोल प्लाजा पर बिजली की खपत में बड़ी कमी आई है। इससे टोल प्लाजा की ऑपरेशन कॉस्ट में भी अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है।
NHAI टोल प्लाजा की छत पर इस तरह से 'सूर्य घर' बनाकर टोल प्लाजा की ऑपरेशन कॉस्ट कम कर रहा है। इससे सस्टेनेबल नेशनल हाईवे ऑपरेशन को बढ़ावा मिल रहा है।
आप चाहें तो अपने घर की छत पर भी 'सूर्य घर' यानी सोलर प्लांट लगवा सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से योजना चलाई जा रही है, जिसमें सूर्य घर बनाने पर अच्छी सब्सिडी दी जा रही है।