Noida-Greater Noida के लोग ज्यादा होते हैं Cyber Fraud के शिकार, इन उपायों से बचें

पिछले पांच वर्षों में क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए यूपी में सबसे ज्यादा ठगी के मामले गौतमबुद्ध नगर जिले (Gautam Budh Nagar District) यानी नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर में 12 हजार, 548 लोगों के साथ साइबर ठगी हुई, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद लखनऊ में 3446 लोग साइबर ठगी का शिकार बने। तीसरे नंबर पर एनसीआर में मौजूद गाजियाबाद रहा, जहां पर पिछले पांच वर्षों में 2409 लोगों के साथ साइबर ठगी हुई। चलिए जानते हैं साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Sep 15 2024, 09:48 IST
कठिन पासवर्ड रखेंImage Credit : AI Images01 / 07

कठिन पासवर्ड रखें

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आपको अपना पासवर्ड न सिर्फ मजबूत रखना चाहिए, बल्कि समय-समय पर उसे बदलते भी रहना चाहिए। इसके अलावा, अलग-अलग साइट के लिए हमेशा अलग-अलग पासवर्ड ही रखें। अपने पासवर्ड को 8-10 अक्षर का रखें और उसमें नंबर और स्पेशल कैरेक्टर भी रखें।

सिक्योर इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करेंImage Credit : AI Images02 / 07

सिक्योर इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल आपको इंटरनेट पर अतिरिक्त सुरक्षा देता है। वीपीएन आपके सिस्टम तक आने वाले ट्रैफिक को इंक्रिप्ट कर देता है। इसके अलावा हमेशा अच्छे एंटीवायरस या सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें।

सिस्टम को अपडेट करेंImage Credit : AI Images03 / 07

सिस्टम को अपडेट करें

इंटरनेट पर बेहतर सुरक्षा के लिए अपने सिस्टम और फोन को हमेशा अप-टू-डेट रखें, क्योंकि सॉफ्टवेयर कंपनियां लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भेजते रहते हैं। अगर आपका सिस्टम अपडेट नहीं है तो साइबर क्रिमिनल्स के लिए आप आसान शिकार हैं।

पॉप-अप और स्पैम से दूर रहेंImage Credit : AI Images04 / 07

पॉप-अप और स्पैम से दूर रहें

कई बार सिस्टम और फोन में पॉप-अप आता है या कोई स्पैम ई-मेल आता है, जो आपके आपका यूजरनेम और पासवर्ड व अन्य सेंसिटिव इंफोर्मेशन मांगता है। उनके झांसे में न आएं और उन्हें न खोलें।

सोशल मीडिया सेटिंगImage Credit : AI Images05 / 07

सोशल मीडिया सेटिंग

सोशल मीडिया पर भी अपनी पर्सनल और प्राइवेट इंफॉर्मेशन को हमेशा लॉक रखें। साइबर क्रिमिनल्स कुछ ही प्वाइंट्स की मदद से आपके डाटा तक पहुंच सकते हैं। इसलिए ऐसे ठगों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी तक न पहुंचने दें।

ब्राउजर पर पासवर्ड सेव न करेंImage Credit : AI Images06 / 07

ब्राउजर पर पासवर्ड सेव न करें

बेहतर ऑनलाइन सिक्योरिटी के लिए हमेशा ध्यान रखें कि ब्राउजर पर पासवर्ड सेव करने की आदत को छोड़ दें। इससे हैकर्स का लॉगइन करना आसान हो जाता है। इसके अलावा इंटरनेट पर मौजूद हर चीज पर भरोसा न करें। कुछ भी संदेहजनक लगे तो उस पर क्लिक न करें।

साइबर ठगी हो तो क्या करेंImage Credit : AI Images07 / 07

साइबर ठगी हो तो क्या करें

सभी उपाय अपनाने के बावजूद भी अगर आपके साथ साइबर ठगी होती है तो आपको सबसे पहले स्थानीय पुलिस चौकी या थाने में रिपोर्ट लिखवानी चाहिए। साइबर क्राइम सेल में 1930 और 155260 नंबरों पर कॉल करके जानकारी दें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!