खूबसूरती का दूसरा नाम है माथेरन, फिर क्यों किया गया अनिश्चितकालीन बंद; जानें कारण

माथेरन की खूबसूरती के बारे में आपने पढ़ा और सुना होगा। कुछ लोग यहां गए भी होंगे। यहां जाने का एक मात्र तरीका माथेरन टॉय ट्रेन है। लेकिन कल यानी मंगलवार 18 मार्च से माथेरन के निवासियों और माथेरन पर्यटन वचाव संघर्ष समिति के अंतर्गत आने वाले व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ -

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Mar 19 2025, 12:23 IST
अनिश्चितकालीन हड़ताल01 / 06

अनिश्चितकालीन हड़ताल

अगर अभी आप माथेरन घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो फिलहाल इसे टाल दें, क्योंकि वहां के निवासियों और व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

क्यों की गई हड़ताल02 / 06

क्यों की गई हड़ताल

निवासियों और व्यापारियों ने यह हड़ताल माथेरन आने वाले पर्यटकों के साथ होने वाली फ्रॉड की घटनाओं के विरोध में की है। यानी स्थानीय लोग पर्यटकों के साथ होने वाली फ्रॉड की घटनाओं से चिंतित हैं।

कौन कर रहा फ्रॉड03 / 06

कौन कर रहा फ्रॉड

प्रदर्शनकारियों के अनुसार यहां दस्तूरी एंट्री प्वाइंट पर दलाल और घोड़ा संचालक धोखाधड़ी कर यहां आने वाले पर्यटकों से अधिक पैसे वसूलते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर स्थानीय निवासियों ने हड़ताल का का आह्वान किया।

कौन-कौन इस हड़ताल में शामिल04 / 06

कौन-कौन इस हड़ताल में शामिल

माथेरन की यह हड़ताल व्यापक है। इसमें होटल उद्योग से जुड़े लोग, ई-रिक्शा एसोसिएशन, व्यापारी और समाजिक संगठनों का भी सहयोग है। लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन इस तरह की फ्रॉड गतिविधियों पर रोक नहीं लगाता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

पर्यटकों को हो रही परेशानी05 / 06

पर्यटकों को हो रही परेशानी

जिन पर्यटकों को माथेरन में चल रही इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं है और वे यहां पहुंच गए हैं, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घोड़ा संचालकों की राय06 / 06

घोड़ा संचालकों की राय

घोड़ा संचालकों का अपने बचाव में कहना है कि घोड़े हमेशा ही माथेरन के लिए बहुत जरूरी रहे हैं। सोशल मीडिया पर किसी तरह की नकारात्मक छवि का पर्यटकों पर असर पड़ेगा और वे यहां आना बंद कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!