लग्जरी होटल सा मजा देगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रफ्तार संग फेमस खाने का लें स्वाद; आ गया मेनू

Vande Bharat Express Trains Local Food Menu : भारतीय रेलवे यात्रियों को सफर के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक लोकल व्यंजनों का स्वाद देने की कवायत शूरू की है। खासकर, प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सीट पर बैठकर ही इसका लुत्फ उठा सकेंगे। वंदे भारत ट्रेनों में महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार और कश्मीर के लोकप्रिय क्षेत्रीय पकवान परोसे जा रहे हैं।

Authored by: पुष्पेंद्र कुमारUpdated Dec 19 2025, 21:40 IST
​प्रीमियम ट्रेनों में मिलेगा स्वादिष्ट खाना​01 / 08

​प्रीमियम ट्रेनों में मिलेगा स्वादिष्ट खाना​

ट्रेनों सफर के दौरान खाने को लेकर बड़ी हिचकिचाहट वाली स्थिति रहती है। अधिकतर ट्रेनों में खाने के स्वाद और क्वालिटी को लेकर यात्री सवाल खड़े करते हैं। खासकर, प्रीमियम ट्रेनों में अच्छे भोजन की डिमांड रहती है। हालांकि, ऐसी लग्जरी ट्रेनों में प्रत्येक कोच में पेंट्री कार उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि यात्री गरमा गरम व्यंजनों का लुत्फ ले सकें, लेकिन मील सभी को एक जैसी ही उपलब्ध कराई जाती है। लिहाजा रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों को लेकर सरकार ने एक नई योजना बनाई है।

​यात्रियों की डिमांड पर फैसला​Image Credit : Istock02 / 08

​यात्रियों की डिमांड पर फैसला​

रेलवे ने इन ट्रेनों में स्थानीय भोजन उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा की है। यात्रियों की लगातार शिकायतों और लग्जरी ट्रनों में स्थानीय भोजन कॉस्पेट लाने का प्रयास है। ये सेवा यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी, क्योंकि इससे उन्हें यात्रा करते समय उस क्षेत्र के स्वाद और संस्कृति का अनुभव मिलेगा। रेल मंत्री के हवाले से यह सुविधा भविष्य में सभी ट्रेनों में धीरे-धीरे लागू की जाएगी।

​वंदे भारत में मिलेगा ताजा खाना​Image Credit : Istock03 / 08

​वंदे भारत में मिलेगा ताजा खाना​

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने ऑनबोर्ड खाने की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए प्रीमियम ट्रेनों में शुमार वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट मील ट्रायल शुरू किए हैं। आईआरसीटीसी ने कुछ खास वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में ब्रांडेड, रेस्टोरेंट-ग्रेड खाना शुरू करने के लिए प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट लॉन्च किया है। जानकारी के मुताबिक, टॉप F&B प्लेयर्स को प्रोफेशनल किचन में तैयार किया गया ताज़ा, हाइजीनिक खाना देने के लिए सप्लाई चेन में शामिल किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में खाने की बेहतरीन किचन और खाना उपलब्ध कराने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। सफर के दौरान उन्हें ताजा खाना मिलेगा, ताकि हाइजीन को लेकर चिंताएं खत्म होगी।

​इन राज्यों के व्यंजनों का मिलेगा स्वाद​Image Credit : Istock04 / 08

​इन राज्यों के व्यंजनों का मिलेगा स्वाद​

अब वंदे भारत ट्रेनों में महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार और कश्मीर जैसे राज्यों के लोकप्रिय क्षेत्रीय पकवान परोसे जा रहे हैं। नागपुर–सिकंदराबाद वंदे भारत में जहां महाराष्ट्र का कांदा पोहा, आंध्र प्रदेश का आंध्र कोडी कुरा और डोंडकाया करम पोडी फ्राई यात्रियों की थाली में सज रहा है, वहीं मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर और साबरमती–वेरावल वंदे भारत में गुजराती मेथी थेपला और मसाला लौकी का स्वाद मिल रहा है।

​पूर्वोत्तर की ये रेसिपी होगी खास​Image Credit : Istock05 / 08

​पूर्वोत्तर की ये रेसिपी होगी खास​

ओडिशा की खुशबू लिए आलू फूलकोपी हावड़ा–पुरी वंदे भारत में परोसी जा रही है। केरल की पारंपरिक थाली जिसमें सफेद चावल, कडला करी, पचक्का चेरुपायर, केरल पराठा, दही और पालाडा पायसम शामिल हैं। कासरगोड–तिरुवनंतपुरम और मंगलुरु–तिरुवनंतपुरम वंदे भारत में यात्रियों का दिल जीत रही है।

​कोशा पनीर का स्वाद होगा लाजवाब​Image Credit : Istock06 / 08

​कोशा पनीर का स्वाद होगा लाजवाब​

पश्चिम बंगाल के जायकों में कोशा पनीर, आलू पोटोल भजा और मुर्गिर झोल शामिल हैं, जो अलग-अलग वंदे भारत ट्रेनों में परोसे जा रहे हैं। बिहार की पहचान बन चुके चंपारण पनीर और चंपारण चिकन भी अब वंदे भारत यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं।

​कश्मीरी व्यंजनों का भी खास इंतजाम​Image Credit : Istock07 / 08

​कश्मीरी व्यंजनों का भी खास इंतजाम​

उत्तर भारत में डोगरी और कश्मीरी व्यंजनों का भी खास इंतजाम किया गया है। अंबल कद्दू, जम्मू चना मसाला, टमाटर चमन और केसर फिरनी जैसे व्यंजन माता वैष्णो देवी कटरा रूट की वंदे भारत ट्रेनों में परोसे जा रहे हैं, जो यात्रियों को कश्मीर और जम्मू की पारंपरिक रसोई से जोड़ते हैं।

​वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में ये कैटर्स देंगे ट्रायल​Image Credit : Istock08 / 08

​वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में ये कैटर्स देंगे ट्रायल​

प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) मील ट्रायल नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत (20101/20102) पर हल्दीराम (नागपुर) और एलियोर (सिकंदराबाद) उपलब्ध कराएगी। दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत (14047/14048) में टच स्टोन फाउंडेशन (दिल्ली), कासरगोड-त्रिवेंद्रम वंदे भारत (20633/20634) और मैंगलोर-त्रिवेंद्रम वंदे भारत (20631/20632) ट्रेन में कैसीनो एयर कैटरर्स एंड फ्लाइट सर्विसेज (CAFS) खाना उपलब्ध कराती है। इसके अलावा अहमदाबाद-वेरावल वंदे भारत (26901/26902) में CAFS किचन (गांधीनगर) और सफल फूडीज़ (राजकोट), श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत (26401/02 और 26403/04) में वैष्णो देवी सरोवर पोर्टिको (कटरा और श्रीनगर), बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार अमृत भारत (15567/15568) ट्रेन में इस्कॉन, द्वारका खाना और लंच समेत अन्य कैटरिंग सुविधाएं बतौर ट्रायल उपलब्ध कराएंगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!