इलायची उत्पादन के मामले में ग्वाटेमाला नंबर 1 देश है। इसके अलावा श्रीलंका, तंजानिया, नेपाल, वियतनाम, लाओस, कंबोडिया में भी इसका उत्पादन होता है।
इलायची के उत्पादन मामले में भारत का नंबर दुनिया में दूसरा है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा इलायची उत्पादन वाला देश है और और इसका निर्यात भी खूब होता है।
आपको बता दें कि भारत में हाई क्वालिटी इलायची का उत्पादन होता है। भारत में इलायची का इस्तेमाल खाना बनाने के साथ ही आयुर्वेदिक दवाओं और मिठाइयों में भी होता है।
उत्तर भारत में भी कुछ जगहों पर इलायची का उत्पादन होता है, लेकिन दक्षिण भारत में देश की ज्यादातर इलायची का उत्पादन होता है।
देश में इलायची उत्पादन के मामले में तमिलनाडु का अहम योगदान है। यहां पर बहुत अच्छी इलायची का उत्पादन होता है।
कर्नाटक में भी इलायची का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। यह देश में इलायची के कुल उत्पादन के मामले में दूसरे नंबर पर है।
देश में सबसे ज्यादा इलायची का उत्पादन केरल में होता है। देश के कुल इलायची उत्पादन का एक बहुत बड़ा हिस्सा केरल में ही उगाया जाता है।
केरल देश में इलायची उत्पादन के मामले में नंबर 1 राज्य है। लेकिन केरल में इड्डुकी इस मामले में नंबर एक जिला है। यहां सबसे ज्यादा इलाके में इलायची का उत्पादन होता है।