मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा आखिरकार भारत को मिल गया है। 16 वर्षों से इंतजार कर रहे पीड़ितों को अब इंसाफ मिलेगा।
विजय माल्या 9 हजार करोड़ के लोन डिफॉल्ट करने के बाद साल 2016 में देश छोड़कर भाग गया था। 2019 में उसे भगोड़ा घोषित किया गया। फिलहाल माल्या ब्रिटेन में है और वहां की कोर्ट में उसके प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है।
मूल रूप से हीरा कारोबारी नीरव मोदी, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 14 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी है। नीरव मोदी फिलहाल लंदन में है।
दाऊद इब्राहिम अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी है, जिसका नाम मुंबई में 1993 के सीरियल ब्लास्ट सहित कई बड़े अपराधों में शामिल है। दाऊद दशकों से पाकिस्तान में छिपा है।
अर्श डल्ला उर्फ अर्शदीप सिंह गिल प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स का नेता है। उस पर हत्या, आतंकी घटनाओं और जबरन वसूली के 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अर्श डल्ला फिलहाल कनाडा में रह रहा है।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और NCP नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या के मामले में वांछित है अनमोल विश्नोई। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल फिलहाल अमेरिका की जेल में बंद है।
गोल्डी बरार एक घोषित आतंकवादी है, जिस पर मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। गोल्डी बरार कनाडा में छिपा है।