SIP, SWP और STP में क्या अंतर है, निवेश से पहले समझें कौन सा लाभदायक?

​SIP vs SWP vs STP: निवेश की दुनिया में अक्सर SIP, SWP और STP जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं। मगर ज्यादातर लोग इन्हें एक ही चीज समझ लेते हैं। सच तो यह है कि तीनों के मकसद अलग हैं और सही समय पर सही विकल्प चुनना आपके निवेश को बेहतर बना सकता है। आइए जानते हैं कि ये क्या हैं और किसके लिए फायदेमंद हैं।​

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Dec 19 2025, 15:33 IST
​SIP क्या है?​Image Credit : Istock01 / 08

​SIP क्या है?​

SIP का पूरा नाम है सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान। इसमें आप हर महीने एक तय राशि म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, लंबी अवधि में यह निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप हर महीने 5,000 रुपए की SIP करते हैं और इसे 10 साल तक जारी रखते हैं, तो कुल निवेश 6 लाख रुपए होगा। अगर इस निवेश पर सालाना औसत 12% का रिटर्न मिलता है, तो 10 साल में यह राशि करीब 11,20,000 रुपए से अधिक हो सकती है। यानी 6 लाख रुपए निवेश करने पर आपको 5,20,000 रुपए का लाभ मिल सकता है। SIP उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है, जो धीरे-धीरे संपत्ति बनाना चाहते हैं।

​SWP क्या है?​Image Credit : Istock02 / 08

​SWP क्या है?​

SWP का मतलब है सिस्टमैटिक विथड्रॉल प्लान। इसमें आप अपने निवेश की गई राशि से हर महीने निश्चित रकम निकालते हैं। यह योजना रिटायरमेंट या नियमित आय के लिए काम आती है। मान लीजिए, आपने एकमुश्त 10 लाख रुपए निवेश किए और हर महीने 8,000 रुपए निकालते हैं। अगर आपका फंड 10% का रिटर्न दे रहा है, तो आपकी पूंजी लंबे समय तक बनी रह सकती है और आपको नियमित आय भी मिलती रहेगी। SWP उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें हर महीने खर्च के लिए पैसे चाहिए।

​STP क्या है?​Image Credit : Istock03 / 08

​STP क्या है?​

STP यानी सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान। इसमें एक फंड से दूसरे फंड में धीरे-धीरे निवेश ट्रांसफर किया जाता है। अक्सर डेट फंड से इक्विटी फंड में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आपने 6 लाख रुपए डेट फंड में निवेश किए और हर महीने 50,000 रुपए इक्विटी फंड में ट्रांसफर करते हैं, तो यह बाजार के जोखिम को धीरे-धीरे संभालने में मदद करता है। STP उन लोगों के लिए अच्छा है, जो एकमुश्त राशि सुरक्षित तरीके से निवेश करना चाहते हैं।

​SIP क्यों फायदेमंद है?​Image Credit : Istock04 / 08

​SIP क्यों फायदेमंद है?​

SIP सबसे ज्यादा उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबी अवधि में संपत्ति बनाना चाहते हैं। इसका फायदा यह है कि आप हर महीने छोटी राशि निवेश करके भी बड़े निवेश का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही, बाजार में उतार-चढ़ाव होने पर यह आपकी निवेश राशि को औसत करता है।

​SWP की खासियत​Image Credit : Istock05 / 08

​SWP की खासियत​

SWP नियमित आय के लिए सबसे बढ़िया है। खासकर रिटायरमेंट के समय, जब आप अपनी पूंजी को धीरे-धीरे निकालना चाहते हैं। यह योजना आपको वित्तीय सुरक्षा के साथ मासिक खर्च की सुविधा देती है।

​STP का महत्व​Image Credit : Istock06 / 08

​STP का महत्व​

STP उन निवेशकों के लिए मददगार है, जो एकमुश्त राशि को सुरक्षित तरीके से इक्विटी में निवेश करना चाहते हैं। इससे बाजार के अचानक गिरने का जोखिम कम होता है और आप धीरे-धीरे अपने पैसे को बढ़ा सकते हैं।

​तीनों में मुख्य अंतर​Image Credit : Istock07 / 08

​तीनों में मुख्य अंतर​

SIP: लंबी अवधि में संपत्ति बनाने और पैसे बढ़ाने के लिए। SWP: नियमित मासिक आय के लिए। STP: एकमुश्त राशि को सुरक्षित तरीके से निवेश करने के लिए।

​आपके लिए सबसे सही विकल्प​08 / 08

​आपके लिए सबसे सही विकल्प​

तीनों में कौन सा विकल्प आपके लिए सबसे फायदेमंद है, यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि कमाई के दौर में SIP, रिटायरमेंट में SWP, और एकमुश्त पैसे के लिए STP सबसे अच्छा साबित हो सकता है। सही योजना चुनकर आप न सिर्फ अपनी संपत्ति बढ़ा सकते हैं, बल्कि वित्तीय सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं। निवेश की दुनिया में समझदारी से निर्णय लेना ही लंबे समय में आपके मुनाफे का सबसे बड़ा रहस्य है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!