डेटा के अनुसार जापान की जीडीपी 4.02 ट्रिलियन डॉलर और भारत की जीडीपी 3.9 ट्रिलियन डॉलर है। ग्लोबल रैंकिंग में कैलिफोर्निया केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी से पीछे है।
कैलिफोर्निया की इकोनॉमी दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ रही है। 2024 में, कैलिफोर्निया की ग्रोथ रेट 6% रही, जबकि लिस्ट में अमेरिका (5.3%), चीन (2.6%) और जर्मनी (2.9%) इससे पीछे रहे।
कैलिफोर्निया की सफलता को लॉन्ग टर्म वाला बताया गया है। इस राज्य की अर्थव्यवस्था पिछले चार वर्षों में मजबूती से बढ़ी है, 2021 से 2024 तक इसकी एवरेज नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ रेट 7.5% रही है।
वहीं कैलिफोर्निया के लिए कहा गया है कि ये अपनी बढ़ती जनसंख्या और हाल ही में टूरिज्म पर हुए रिकॉर्ड हाई खर्च के चलते नए बिजनेस शुरू करने, वेंचर कैपिटल इंवेस्टमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, हाई टेक्नोलॉजी और कृषि तक एक्सेस के लिए लीडिंग स्टेट है।
प्रारंभिक आंकड़ों से संकेत मिलता है कि भारत 2026 तक कैलिफोर्निया से आगे निकल जाएगा। लिस्ट में आगे यूके (3.6 ट्रिलियन डॉलर), फ्रांस (3.1 ट्रिलियन डॉलर), रूस (2.1 ट्रिलियन डॉलर) और ब्राजील (2.1 ट्रिलियन डॉलर) शामिल हैं।