इस शख्स के पास हैं दुनिया के सबसे बड़े और खूबसूरत क्रूज शिप, अरबपति भी हैं तरसते

ग्रैंड्योर मरीन इंटरनेशनल और कोचिन शिपयार्ड भारत में क्रूज शिप बनाती हैं। इसके अलावा यूरोप और एशिया में कई शिपयार्ड में अलग-अलग कंपनियां क्रूज शिप बनाती हैं। क्रूज शिप बनाने वाली यूरोपीय कंपनियों में Meyer Werft, Fincantieri और Chantier de Antienne शामिल हैं। मगर क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े और खूबसूरत क्रूज शिप किसके पास हैं? आइए जानते हैं।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Jun 20 2024, 15:00 IST
​​सबसे बड़े क्रूज शिप​Image Credit : Royal Caribbean01 / 06

​​सबसे बड़े क्रूज शिप​

दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रूज शिप में से टॉप 8 क्रूज सर्विस कंपनी रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल के पास हैं।

​16700 करोड़ रु की लागत से बना​Image Credit : Royal Caribbean02 / 06

​16700 करोड़ रु की लागत से बना​

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज है Icon of the Seas, जो 1198 फीट लंबा है। इस पर अधिकतम 7600 यात्री सफर कर सकते हैं। आइकॉन ऑफ द सीज को करीब 16700 करोड़ रु की लागत से बनाया गया है।

​रॉयल कैरेबियन ग्रुप की है कंपनी​Image Credit : Royal Caribbean03 / 06

​रॉयल कैरेबियन ग्रुप की है कंपनी​

रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल रॉयल कैरेबियन ग्रुप की कंपनी है। रॉयल कैरेबियन ग्रुप के सीईओ Jason T. Liberty हैं।

​यूटोपिया ऑफ द सीज​Image Credit : Royal Caribbean04 / 06

​यूटोपिया ऑफ द सीज​

दूसरा है यूटोपिया ऑफ द सीज, जो कि 1188 फीट लंबा है। वंडर ऑफ द सीज भी 1188 फीट लंबा है। ये दोनों क्रूज रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल के ही पास हैं।

​हार्मनी ऑफ द सीज​Image Credit : Royal Caribbean05 / 06

​हार्मनी ऑफ द सीज​

लिस्ट में आगे हैं हार्मनी ऑफ द सीज (1188 फीट), एल्योर ऑफ द सीज (1187 फीट) और ओएसिस ऑफ द सीज (1187 फीट)। ये सब रॉयल कैरेबियन के पास हैं।

1184 फीट लंबा क्रूजImage Credit : Royal Caribbean06 / 06

1184 फीट लंबा क्रूज

1184 फीट लंबे सिम्फनी ऑफ द सीज की मालिक भी रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल है। ये एक समय सबसे बड़ा क्रूज रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!