RBI Monetary Policy 2025 Updates: विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार आरबीआई रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर सकता है। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब महंगाई लगातार नीचे आ रही है, GDP की ग्रोथ मजबूत है, रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले 90 के स्तर के पार जा चुकी है और दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है।
RBI MPC Meet 2025 Expectation : खुदरा मुद्रास्फीति में राहत मिलने के बाद आरबीआई ने फरवरी से अब तक तीन बार रेपो रेट में कटौती की है। कुल मिलाकर रेपो दर में 1% की कमी की गई। हालांकि पिछली दो नीतियों में रेपो रेट को 5.50% पर स्थिर रखा गया था। पिछले महीने आरबीआई गवर्नर ने भी संकेत दिया था कि आने वाले महीनों में नीतिगत ब्याज दरों में और कटौती की गुंजाइश मौजूद है।
आरबीआई मौद्रिक नीति: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) आज, 5 दिसंबर 2025 को अपनी मौद्रिक नीति का बड़ा फैसला सुनाने वाला है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (MPC) की पांचवीं द्विमासिक बैठक 3 से 5 दिसंबर तक चली और आज यह तय होगा कि रेपो रेट में बदलाव होगा या नहीं।
RBI MPC Meet 2025 Expectation : आरबीआई एमपीसी मीटिंग 2025 इस बैठक का फैसला ऐसे समय में आ रहा है जब भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत रफ्तार से बढ़ रही है, मुद्रास्फीति ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर है और रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो के करीब पहुंच गई है।
RBI Monetary Policy 2025 Updates: विश्लेषकों की राय इस बार बंटी हुई दिख रही है। Mint के एक सर्वे के मुताबिक 13 अर्थशास्त्रियों में से 9 ने अनुमान लगाया है कि आरबीआई इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा, जबकि 4 विशेषज्ञों का मानना है कि रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट घटाकर 5.25% किया जा सकता है।
RBC MPC Meet 2025 Expectation : MPC के सामने दुविधा यह है कि एक तरफ GDP छह तिमाहियों के उच्च स्तर पर है और महंगाई नियंत्रित है, वहीं दूसरी तरफ गिरता हुआ रुपया चिंता बढ़ा रहा है। ऐसे में नीति-निर्माताओं को आगे की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही फैसला करना होगा।
RBI Monetary Policy 2025 Updates: कुछ अर्थशास्त्रियों का कहना है कि नजदीकी समय में महंगाई की स्थिति साफ दिख रही है, इसलिए दिसंबर में कटौती संभव है, भले ही MPC में मतभेद क्यों न हो। इस साल RBI ने फरवरी से तीन बैठकों में कुल 100 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। अक्टूबर की नीति बैठक में MPC ने रेपो रेट 5.50% पर बरकरार रखा था और पॉलिसी स्टांस ‘न्यूट्रल’ रखा गया था।
RBI Monetary Policy 2025 Updates: आरबीआई ने FY26 के GDP ग्रोथ अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 6.8% कर दिया था, जबकि FY26 की CPI मुद्रास्फीति का अनुमान 3.1% से घटाकर 2.6% कर दिया गया था। Axis Securities का कहना है कि भारत की GDP ग्रोथ निकट भविष्य में टैक्स सुधार, GST कटौती, लिक्विडिटी सपोर्ट और क्रेडिट बूस्ट जैसे कारकों से मजबूत हुई है। हालांकि निर्यात में शुरुआती तेजी कम हो गई है।
हाई-फ्रीक्वेंसी डेटा पॉजिटिव रुझान दिखा रहा है, लेकिन अगर अगले वर्ष के बजट में कोई बड़ा फिस्कल पुश नहीं दिया गया तो कम आय स्तर और धीमी वेतन वृद्धि CY26 में ग्रोथ को थोड़ा कम कर सकती है। कंपनी का अनुमान है कि CY26 में GDP ग्रोथ लगभग 6.5% रह सकती है।