उत्पल ने 123 करो़ड रु में एक अपार्टमेंट खरीदा है, जो कि वर्ली (मुंबई) के 'ओबेरॉय थ्री सिक्सटी वेस्ट' नाम की बिल्डिंग में मौजूद है।
उत्पल के नए अपार्टमेंट का कुल एरिया 15,795 वर्ग फीट है। इसमें 884 वर्ग फीट की एक बड़ी बालकनी भी शामिल है।
ये अपार्टमंट ओबेरॉय थ्री सिक्सटी वेस्ट की 54वीं मंजिल पर है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अपार्टमेंट के लिए 15 सितंबर को हुई।
डील में 7.40 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। रेयर एंटरप्राइजेज की शुरुआत झुनझुनवाला ने की थी, जहां उत्पल ने इंवेस्टमेंट मैनेजिंग और बिजनेस ग्रोथ को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
फाइनेंशियल मार्केट और इंवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी में उत्पल की अच्छी जानकारी के चलते इंडस्ट्री में रेयर एंटरप्राइजेज को सफलता मिली।
ट्रेंडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार जिन कंपनियों में रेयर एंटरप्राइजेज ने निवेश किया हुआ है, उनमें एस्कॉर्ट्स कुबोटा, टाइटन, इंडियन होटल्स, टाटा मोटर्स और वीए टेक शामिल हैं।