भारत में ये है एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार, कम कीमत में मिलेंगे एक से बढ़कर एक

Asia Largest Spice Market: एशिया की सबसे बड़ी मसालों की मंडी या बाजार भारत की राजधानी दिल्ली में है यह बाजार पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक के पास है और यहां पर विभिन्न प्रकार के मसाले, सूखे मेवे, जड़ी-बूटियां, और अन्य फूड आइटम कम कीमत में खरीद सकते हैं। यहां देसी और विदेशी मसाले मिलते है।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Oct 19 2024, 07:52 IST
खारी बावली है एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजारImage Credit : Canva01 / 08

खारी बावली है एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार

एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में 'खारी बावली' है। खारी बावली बाजार कई सदियों पुराना है और इसे मसालों और सूखे मेवों का सबसे बड़ा थोक बाजार माना जाता है। यहां बिजनेसमैन विभिन्न प्रकार के भारतीय और विदेशी मसालों की खरीद-बिक्री करते हैं, जो भारत के अन्य राज्यों और कई देशों में निर्यात किए जाते हैं।

मुगल काल में हुई थी शुरुआतImage Credit : Canva02 / 08

मुगल काल में हुई थी शुरुआत

दिल्ली का खारी बावली बाजार की शुरुआत 17वीं शताब्दी में मुगल काल में हुई थी। एशिया का सबसे बड़ा मसाला मंडी होने की वजह से यहां पर लोकल और विदेशी सभी मसाले देखने और खरीदने को मिल जाएंगे।

मिलते हैं देसी-विदेश सभी मसालेImage Credit : Canva03 / 08

मिलते हैं देसी-विदेश सभी मसाले

खारी बावली बाजार में काली मिर्च, लाल मिर्च, लौंग, धनिया पाउडर, बड़ी इलायची, रोजमैरी, अजवायन के साथ-साथ लोकल और विदेशी सभी मसाले मिल जाएंगे।

खुदरा खरीददार के लिए भी मसालेImage Credit : Canva04 / 08

खुदरा खरीददार के लिए भी मसाले

एशिया के सबसे बड़े मसाले बाजार में किलो के हिसाब से चावल और चाय के बैग भी बेचे जाते हैं। इससे खुदरा खरीददार भी आसानी से खरीद सकता है। व्यापारियों के लिए तो थोक माल तो है ही।

यहां आते हैं कई राज्यों के व्यापारीImage Credit : Canva05 / 08

यहां आते हैं कई राज्यों के व्यापारी

एशिया के सबसे बड़े मसाले बाजार खारी बावली में अधिकतर व्यापारी उत्तर भारत से आते हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्य के व्यापारी की अधिकता होती है।

बाजार में बरतें ये सावधानीImage Credit : Canva06 / 08

बाजार में बरतें ये सावधानी

अगर आप एशिया के सबसे बड़े मसाले बाजार खारी बावली में आ रहे हैं तो अपने साथ एक रुमाल अवश्य लेकर आएं। इस बाजार का वातावरण हमेशा मसालों की तेज सुगंध भरी रहती है, जिसी वजह से यहां आपको छींक आएगी। इसे रुमाल के जरिये रोक सकते हैं।

कैसे पहुंचे खारी बावलीImage Credit : Canva07 / 08

कैसे पहुंचे खारी बावली

एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार खारी बावली पहुंचने के लिए आपको चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से पहुंचना होगा। लाल किला मेट्रो स्टेशन या बस स्टॉप से रिक्शा द्वारा 10 मिनट में पहुंच सकते हैं। अगर चाहें तो पैदल भी जा सकते है।

इस दिन बंद रहता है खारी बावली बाजारImage Credit : Canva08 / 08

इस दिन बंद रहता है खारी बावली बाजार

एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार खारी बावली हफ्ते में 6 दिन खुला रहता है। रविवार के दिन बंद रहता है। इस बाजार में आप सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे के बीच कभी भी आ सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!