जीरो इन्वेस्टमेंट, हीरो कमाई: 2026 में साइड इनकम के लिए शुरू करें ये 8 काम

Side Income Ideas to Earn Money: महंगाई के इस दौर में सिर्फ सैलरी पर निर्भर रहना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। साइड इनकम (अतिरिक्त आय) कमाने के कई ऐसे तरीके हैं, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। अच्छी बात यह है कि आज के डिजिटल युग में बिना नौकरी छोड़े या बड़े निवेश के भी अतिरिक्त कमाई की जा सकती है। आइए जानते हैं साइड इनकम किन तरीकों से कमाई जा सकती है-

Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated Feb 25 2026, 15:01 IST
फ्रीलांसिंग से कमाईImage Credit : IStock01 / 08

फ्रीलांसिंग से कमाई

अगर आपके पास राइटिंग, ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग, वेब डिजाइन या डिजिटल मार्केटिंग जैसी स्किल है तो आप फ्रीलांसिंग शुरू कर सकते हैं। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर घर बैठे क्लाइंट मिल जाते हैं। यह तरीका छात्रों और नौकरीपेशा लोगों दोनों के लिए साइड इनकम का जरिया बनता है।

​ऑनलाइन ट्यूशन या कोचिंग​Image Credit : IStock02 / 08

​ऑनलाइन ट्यूशन या कोचिंग​

अगर आप किसी विषय में अच्छे हैं तो ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्यूशन देकर साइड इनकम कमा सकते हैं। स्कूल के छात्र, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले या स्किल सीखने वाले लोग हमेशा ही अच्छे टीचर की तलाश में रहते हैं। ऐसे में साइड इनकम का यह तरीका आपके लिए काम कर सकता है।

ब्लॉगिंग या यूट्यूब​Image Credit : IStock03 / 08

ब्लॉगिंग या यूट्यूब​

अगर आपको लिखना या वीडियो बनाना पसंद है तो ब्लॉग या यूट्यूब चैनल शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में समय लग सकता है लेकिन लगातार मेहनत करने पर विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट मार्केटिंग से अच्छी कमाई हो सकती है।

एफिलिएट मार्केटिंग​Image Credit : IStock04 / 08

एफिलिएट मार्केटिंग​

इसमें आप किसी कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस का लिंक शेयर करते हैं। जब कोई उस लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको कमीशन मिलता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अच्छा खासा फॉलोअर्स बेस है तो यह आपके लिए साइड इनकम का बेस्ट तरीका हो सकता है।

​पार्ट-टाइम जॉब​Image Credit : IStock05 / 08

​पार्ट-टाइम जॉब​

अगर आपके पास शाम या वीकेंड का समय है, तो पार्ट-टाइम जॉब कर सकते हैं। जैसे डिलीवरी सर्विस, कस्टमर सपोर्ट या स्टोर असिस्टेंट का काम। इससे नियमित अतिरिक्त आय मिलती है।

ऑनलाइन सामान बेचनाImage Credit : IStock06 / 08

ऑनलाइन सामान बेचना

आप घर से ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कपड़े, हैंडीक्राफ्ट, फूड आइटम या दूसरे प्रोडक्ट बेच सकते हैं। सोशल मीडिया पेज बनाकर भी अपना छोटा बिजनेस शुरू किया जा सकता है।

​निवेश से पैसिव इनकम​Image Credit : IStock07 / 08

​निवेश से पैसिव इनकम​

म्यूचुअल फंड, डिविडेंड देने वाले शेयर या फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे विकल्पों में निवेश कर आप नियमित आय कमा सकते हैं। हालांकि, निवेश से पहले सही जानकारी और योजना जरूरी है।

​किराए पर संपत्ति या सामान देना​Image Credit : IStock08 / 08

​किराए पर संपत्ति या सामान देना​

अगर आपके पास खाली कमरा, दुकान या वाहन है तो उसे किराए पर देकर अतिरिक्त कमाई की जा सकती है। यहां तक कि कैमरा, बाइक या दूसरे उपकरण भी किराए पर दिए जा सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!