कार-बाइक में क्या होता है टॉर्क का काम, क्या आप जानते हैं जवाब

जब भी लोग नई कार-बाइक खरीदते हैं तो अक्सर इंजन की ताकत हॉर्सपावर में लिखी होती है। कार के इंजन की ताकत के साथ ही अक्सर टॉर्क शब्द का जिक्र भी होता है। ज्यादातर लोगों को टॉर्क का मतलब नहीं पता होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार-बाइक के चढ़ाई चढ़ने की क्षमता और किसी अन्य चीज को खींचने की क्षमता के लिए टॉर्क बहुत ही जरूरी होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कार-बाइक में टॉर्क का मतलब आखिर क्या होता है।

Authored by: Pawan Mishra Updated Sep 11 2024, 17:38 IST
कार और बाइक​Image Credit : IStock01 / 05

कार और बाइक​

जब भी लोग नई कार या बाइक खरीदते हैं तो इंजन की ताकत हॉर्सपावर में बताई गई होती है और साथ ही टॉर्क का जिक्र भी होता है। क्या आप टॉर्क का मतलब जानते हैं? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कार-बाइक में टॉर्क का क्या इस्तेमाल होता है।

​कैसे बनता है टॉर्कImage Credit : IStock02 / 05

​कैसे बनता है टॉर्क

कार-बाइक के इंजन में पिस्टन होते हैं। ये पिस्टन जब क्रैंकशाफ्ट में ऊपर और नीचे चलते हैं तो टॉर्क जनरेट होता है। टॉर्क कार-बाइक के लिए बहुत ही जरूरी होता है। आइये जानते हैं कैसे?

​खींचने के लिए जरूरीImage Credit : IStock03 / 05

​खींचने के लिए जरूरी

अक्सर आपने देखा होगा कि कार खराब हो जाने पर किसी और कार की मदद से खराब हुई कार को खींचा जाता है। यहां टॉर्क बहुत ज्यादा काम आता है। अगर टॉर्क न हो तो कार, खराब कार को नहीं खींच पाएगी।

​एक्सलरेशनImage Credit : IStock04 / 05

​एक्सलरेशन

इतना ही नहीं, एक्सलरेशन के लिए भी टॉर्क बहुत ही जरूरी होता है। जितना अच्छा गाड़ी का टॉर्क होता है, उतनी ही तेजी से गाड़ी रफ्तार पकड़ सकती है। खासकर तब जब गाड़ी बिल्कुल रुकी हुई हो और उसे रफ्तार में लाना हो तब टॉर्क और भी जरूरी हो जाता है।

​चढ़ाई के लिए जरूरीImage Credit : IStock05 / 05

​चढ़ाई के लिए जरूरी

अगर आप ऑफ-रोड जाना चाहते हैं या फिर पहाड़ी इलाकों में जा रहे हैं तो आपको ज्यादा टॉर्क वाली कार-बाइक ही चुननी चाहिए। कार-बाइक कितनी आसानी से चढ़ाई चढ़ पाएगी यह भी टॉर्क पर ही निर्भर करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!