​Auto Tips: ऊंची कीमत में बिकेगी आपकी पुरानी कार, सेल करने से पहले अपनाएं ये 5 ट्रिक​

पुरानी चीजों को अच्छी कीमत पर बेचना किसे पसंद नहीं है, चाहे वह मोबाइल हो या कोई पुरानी कार ही क्यों ना हो। अगर आप अपनी पुरानी कार बेचने की सोच रहे हैं तो यह जानना जरूरी है कि उसकी रीसेल वैल्यू सिर्फ ब्रांड या मॉडल पर निर्भर नहीं करती, बल्कि इस बात पर भी कि आपने उसे कितनी देखभाल से इस्तेमाल किया है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Sep 11 2025, 09:56 IST
पुरानी कार अच्छी कीमत में बेचने की 5 ट्रिकImage Credit : Canva01 / 06

पुरानी कार अच्छी कीमत में बेचने की 5 ट्रिक

थोड़ी-सी स्मार्ट तैयारी और सही समय पर उठाए गए कदम आपकी कार की कीमत को हजारों रुपये तक बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कार बेचने से पहले किन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए...

​1. कार की सर्विस और मेंटेनेंस रिकॉर्ड तैयार रखें​Image Credit : Canva02 / 06

​1. कार की सर्विस और मेंटेनेंस रिकॉर्ड तैयार रखें​

​पुरानी कार खरीदने वाला सबसे पहले जानना चाहता है कि कार की हालत कैसी है। अगर आपके पास नियमित सर्विस रिकॉर्ड और बिल्स मौजूद हैं तो यह भरोसा बढ़ाता है कि कार अच्छी तरह से मेंटेन की गई है, इसलिए कार बेचने से पहले सर्विस हिस्ट्री का रिकॉर्ड रखें।​

​2. डीप क्लीनिंग और पॉलिशिंग कराएं​Image Credit : Canva03 / 06

​2. डीप क्लीनिंग और पॉलिशिंग कराएं​

​एक चमचमाती कार हमेशा खरीदार को ज्यादा आकर्षित करती है। कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर की डीप क्लीनिंग, सीट कवर धुलवाना, डैशबोर्ड पॉलिश कराना और कार की बॉडी पर वैक्स पॉलिश करवाना उसकी लुक्स को निखारता है। इससे आपकी कार पहले से कहीं ज्यादा नई लगती है और कीमत बढ़ाने में मदद मिलती है।​

​3. छोटी-मोटी खराबियां पहले ही ठीक कराएं​Image Credit : Canva04 / 06

​3. छोटी-मोटी खराबियां पहले ही ठीक कराएं​

​अगर कार में छोटे-मोटे डेंट, खरोंच, टूटा हुआ हेडलाइट या टायर की खराबी है तो उसे ठीक कराना जरूरी है। खरीदार अक्सर इन छोटी खामियों का हवाला देकर कीमत कम करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में, इन्हें पहले ही सुधार लेना बेहतर सौदा दिला सकता है।​

​4. सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे और अपडेटेड रखें​Image Credit : Canva05 / 06

​4. सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे और अपडेटेड रखें​

​कार की रीसेल वैल्यू तभी अच्छी मिलती है जब डॉक्यूमेंट्स पूरे हों। आरसी, इंश्योरेंस, पीयूसी, सर्विस बुक और लोन क्लियरेंस जैसे सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। डॉक्यूमेंट्स का पारदर्शी होना खरीदार को भरोसा देता है और आपको बेहतर दाम दिलाता है।​

​5. सही प्लेटफॉर्म और सही टाइम चुनें​Image Credit : Canva06 / 06

​5. सही प्लेटफॉर्म और सही टाइम चुनें​

​कार बेचने का प्लेटफॉर्म और समय भी वैल्यू तय करते हैं। फेस्टिव सीजन या नई कार मॉडल आने से पहले बेचने पर आपको अच्छा दाम मिल सकता है। इसके अलावा, ऑनलाइन कार सेलिंग प्लेटफॉर्म और डीलरशिप पर तुलना करके सही जगह से डील करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!