Royal Enfield ने भारत में लॉन्च किया Himalayan का खास एडिशन, मिलेंगे ये फीचर्स

​Royal Enfield Himalayan Mana Black Edition: यदि आप भी Royal Enfield के फैन हैं तो कंपनी ने भारतीय बाजार में आपके लिए एक शानदार और धांसू बाइक उतार दी है। कंपनी ने Royal Enfield Himalayan Mana का ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। आइए Royal Enfield Himalayan Mana ब्लैक एडिशन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Nov 22 2025, 07:53 IST
​रॉयल एनफील्ड हिमालयन मना ब्लैक एडिशन लॉन्च​Image Credit : Royal Enfield01 / 07

​रॉयल एनफील्ड हिमालयन मना ब्लैक एडिशन लॉन्च​

भारत में रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन का नया Mana Black Edition पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 3.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह अपने स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 17,000 रुपये महंगा है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी सभी डीलरशिप्स पर शुरू कर दी है।

​EICMA 2025 में पहली झलक​Image Credit : Royal Enfield02 / 07

​EICMA 2025 में पहली झलक​

​हिमालयन 450 के इस स्पेशल एडिशन को EICMA 2025 इवेंट में पेश किया गया था। यह मॉडल खास ऑफ-रोड कैरेक्टर और एडवेंचर लुक के साथ आता है, जो इसे स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग बनाता है।​

​माना पास से प्रेरित डिजाइन​Image Credit : Royal Enfield03 / 07

​माना पास से प्रेरित डिजाइन​

​मना पास क्षेत्र से प्रेरित यह एडिशन अलग पैनल्स और बॉडी स्टाइलिंग के साथ तैयार किया गया है। इसके अलावा, रॉयल एनफील्ड ने राइडर की ऑफ-रोड पोजिशनिंग बेहतर करने के लिए एर्गोनॉमिक्स में भी बदलाव किए हैं। पूरी बाइक को Stealth Black थीम में तैयार किया गया है, जो इसे और भी दमदार लुक देती है।​

​फैक्ट्री-फिटेड एडवेंचर एक्सेसरीज​Image Credit : Royal Enfield04 / 07

​फैक्ट्री-फिटेड एडवेंचर एक्सेसरीज​

​इस स्पेशल एडिशन में कई एडवेंचर एक्सेसरीज पहले से ही लगाकर मिलती हैं जिनमें ब्लैक रैली हैंड गार्ड्स, ब्लैक रैली सीट, ऑफ-रोड के लिए तैयार रैली मडगार्ड, ट्यूबलेस स्पोक्ड व्हील्स आदि शामिल हैं यानी स्टैंडर्ड हिमालयन की तरह एक्सेसरीज अलग से खरीदने की जरूरत नहीं है।​

​इंजन और परफॉर्मेंस​Image Credit : Royal Enfield05 / 07

​इंजन और परफॉर्मेंस​

​इंजन बिल्कुल स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। इसमें 452cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो कि 39.5 bhp पावर वाला है। इसके साथ 40 Nm टॉर्क और 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच मिलता है।​

​वजन में सुधार​Image Credit : Royal Enfield06 / 07

​वजन में सुधार​

​चेसिस, सस्पेंशन और टायर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन रियर सेक्शन में बदलाव करके वजन 1 किलोग्राम कम किया गया है। अब बाइक का ड्राई वेट 195 किलोग्राम हो गया है।​

​कुल मिलाकर, हिमालयन मना ब्लैक एडिशन उन राइडर्स के लिए एक बेहतर विकल्प है जो फ़ैक्ट्री-फिटेड ऑफ-रोड सेटअप के साथ एडवेंचर पसंद करते हैं।​Image Credit : Royal Enfield07 / 07

​कुल मिलाकर, हिमालयन मना ब्लैक एडिशन उन राइडर्स के लिए एक बेहतर विकल्प है जो फ़ैक्ट्री-फिटेड ऑफ-रोड सेटअप के साथ एडवेंचर पसंद करते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!