मारूति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट की चौथी जनरेशन के मॉडल का CNG वेरिएंट मार्केट में लॉन्च कर दिया है। आइये आपको बताते हैं कि मारूति सुजुकी CNG में क्या कुछ खास है।
मारूति सुजुकी स्विफ्ट CNG को कुल 3 वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। कार को VXi CNG, VXi (O) CNG और ZXi वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इस कार को 8.19 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
नई सुजुकी स्विफ्ट CNG को Z12E इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। यह इंजन CNG के साथ-साथ पेट्रोल से भी काम करता है और इसे 5 स्पीड मैन्युअल गेयरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 69.75 हॉर्सपावर जनरेट करता है।
हालांकि स्विफ्ट CNG की पिछली जनरेशन में ताकत ज्यादा थी। नई स्विफ्ट CNG में पावर तो कम है लेकिन माइलेज के मुकाबले में यह पिछली जनरेशन मॉडल से आगे है। नई स्विफ्ट CNG में आपको 32.85 किलोमीटर प्रतिकिलोग्राम का माइलेज मिलता है।
नई वाली स्विफ्ट का मुकाबला टाटा टियागो और ह्यून्दे ग्रैंड i10 नियोस के CNG वेरिएंट के साथ होगा। आपको बता दें कि टाटा टियागो 5 लाख तो ह्यून्दे ग्रैंड 10 नियोस 7.75 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय मार्केट में मौजूद हैं।