Maruti Victoris vs Hyundai Creta: एसयूवी की दुनिया का असली बादशाह कौन, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें?

​Maruti Victoris vs Hyundai Creta: ​भारतीय कार बाजार में एसयूवी (SUV) सेगमेंट सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहां हर कंपनी अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करती है। हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) लंबे समय से इस सेगमेंट में ग्राहकों की पहली पसंद रही है। ​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Sep 11 2025, 12:14 IST
​मारुति की एंट्री​Image Credit : Maruti/Hyundai01 / 07

​मारुति की एंट्री​

अब मारुति सुजुकी ने अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी Victoris (विक्टोरिस) लॉन्च करके क्रेटा को सीधी टक्कर देने का मन बना लिया है। सवाल यह है कि फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कौन-सी एसयूवी ज्यादा दमदार है। आइए जानते हैं...

​Maruti Victoris vs Hyundai Creta: डिजाइन और लुक्स​Image Credit : Maruti/Hyundai02 / 07

​Maruti Victoris vs Hyundai Creta: डिजाइन और लुक्स​

मारुति विक्टोरिस: आधुनिक और स्पोर्टी डिजाइन के साथ पेश की गई है। कंपनी इसे “A Vibe on Wheels” कह रही है। इसमें शार्प LED हेडलाइट्स, बोल्ड ग्रिल और प्रीमियम टच दिए गए हैं। हुंडई क्रेटा: अपने मस्कुलर लुक और स्टाइलिश फ्रंट प्रोफाइल के लिए जानी जाती है। क्रोम फिनिशिंग और आकर्षक DRLs इसे ज्यादा सॉलिड अपील देते हैं।​

​Maruti Victoris vs Hyundai Creta: इंजन और परफॉर्मेंस​Image Credit : Maruti/Hyundai03 / 07

​Maruti Victoris vs Hyundai Creta: इंजन और परफॉर्मेंस​

​विक्टोरिस: इसमें नया पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन मिल सकता है, जो माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों में बैलेंस बनाए रखता है। क्रेटा: इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प हैं। 1.5L और 1.4L टर्बो पेट्रोल इंजन पावर और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं।​

<strong>​</strong>Maruti Victoris vs Hyundai Creta: इंटीरियर और कम्फर्ट​Image Credit : Maruti/Hyundai04 / 07

Maruti Victoris vs Hyundai Creta: इंटीरियर और कम्फर्ट​

​विक्टोरिस: टेक-सेवी जेनरेशन को ध्यान में रखकर इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी और प्रीमियम इंटीरियर फिनिशिंग दी गई है। क्रेटा: इसका केबिन पहले से ही हाई-क्वालिटी इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी खूबियों के लिए मशहूर है।​

​Maruti Victoris vs Hyundai Creta: सुरक्षा फीचर्स​Image Credit : Maruti/Hyundai05 / 07

​Maruti Victoris vs Hyundai Creta: सुरक्षा फीचर्स​

​विक्टोरिस: इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), 6 एयरबैग और कई स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं। क्रेटा: इसमें भी 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हाई-स्ट्रेंथ बॉडी शेल है।​

​Maruti Victoris vs Hyundai Creta: कीमत और वेरिएंट्स​Image Credit : Maruti/Hyundai06 / 07

​Maruti Victoris vs Hyundai Creta: कीमत और वेरिएंट्स​

​विक्टोरिस: मारुति इसे अपनी एरीना लाइनअप का टॉप मॉडल मान रही है, कीमत कंपनी ने मिड सेगमेंट को टारगेट करते हुए रखी है, लेकिन कीमत का खुलासा अभी बाकी है। दिवाली से पहले कीमत का ऐलान हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि विक्टोरिस की कीमत 10 लाख रुपये के करीब हो सकती है। क्रेटा: इसकी कीमतें 10 लाख रुपये से शुरू होकर प्रीमियम वेरिएंट्स तक जाती हैं, जिससे यह मिड और हाई बजट ग्राहकों दोनों को अपील करती है।​

​क्या रहा नतीजा?​Image Credit : Maruti/Hyundai07 / 07

​क्या रहा नतीजा?​

​अगर आप नए और टेक-सेवी डिजाइन वाली कार चाहते हैं तो Maruti Victoris आपके लिए सही विकल्प हो सकती है। वहीं, अगर आप ट्राइड एंड टेस्टेड एसयूवी के साथ भरोसेमंद परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं तो Hyundai Creta:अब भी बेस्ट चॉइस है यानी कि विक्टोरिस ने मुकाबले में दमदार एंट्री जरूर मारी है, लेकिन क्रेटा अभी भी अपनी पकड़ बनाए हुए है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!