कार में पीछे, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए तीन अलग‑अलग HD डिस्प्ले (Coast‑to‑Coast) की सुविधा मिलती है, जो डिजिटल क्लस्टर, इन्फोटेनमेंट और एक्स्ट्रा स्क्रीन को एक साथ जोड़ते हैं।
पार्किंग और मुश्किल स्थानों पर ड्राइविंग आसान बनाने को लेकर कार India‑first 540 डिग्री विंग कैमरा सिस्टम के साथ आती है, जिससे गाड़ी के चारों ओर व्यू मिलता है।
कार में वेंटिलेटेड सीट की सुविधा मिलती है। साथ ही, शानदार केबिन कंफर्ट और खुलेपन के लिए पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।
XUV 7XO में Advanced Driver Assistance System (ADAS) के फीचर्स जैसे Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist और AEB के साथ-साथ स्पष्ट ADAS विज़ुअलाइजेशन मौजूद है।
कार में 16 स्पीकर्स वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलता है, जो Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ थियेटर‑जैसा साउंड एक्सपीरियंस देता है।
महिंद्रा की इस नई SUV में इन‑बिल्ट Alexa व ChatGPT सपोर्ट मिलता है, जिससे वॉइस कमांड से स्मार्ट कंट्रोल, नेविगेशन और जानकारी पाई जा सकती है।
कार में नई DAVINCI damping technology के साथ बेहतर राइड क्वालिटी, कम बॉडी रोल और खासकर ऊबड़‑खाबड़ रास्तों पर आरामदायक अनुभव मिलता है।
SUV में फ्रंट और रियर वायरेलैस चार्जिंग, इंटीरियर अम्बियेंट लाइटिंग और प्रीमियम केबिन फिनिश मॉडर्न लग्ज़री अनुभव लाते हैं।