बुगाटी शिरॉन इस वक्त दुनिया की सबसे तेज कार है और यह कार 483 किलोमीटर प्रतिघंटे की जबरदस्त रफ्तार पकड़ सकती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक लीटर फ्यूल में यह कार कितने किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है?
बुगाटी शिरॉन में 16 सिलेंडर वाला दमदार इंजन है जो इस कार को 1578 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है। भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र की जानी मानी संस्था ARAI के अनुसार यह कार एक लीटर में 5.95 किलोमीटर का माइलेज देती है।
यह दुनिया की दूसरी सबसे तेज रफ्तार कार है। यह कार 443 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक जा सकती है और इसमें लगा इंजन 1175 हॉर्सपावर जनरेट करता है। यह कार एक लीटर पेट्रोल में 8 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
बुगाटी की वेरॉक हाइपरकार दुनिया की तीसरी सबसे तेज रफ्तार कार है और इसकी टॉप स्पीड 431 किलोमीटर प्रतिघंटा है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार लगभग 6.83 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
रिमाक नेवेरा दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कारों में चौथे नंबर पर है और यह एक इलेक्ट्रिक कार है। यह कार 412 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक जा सकती है और एक किलोमीटर तक जाने के लिए इसे 0.2 यूनिट बिजली, 218Wh की जरूरत पड़ती है।
मैकलेरेन स्पीडटेल दुनिया की सबसे तेज तर्रार कारों में 5वें नंबर पर है और यह कार 403 किलोमीटर प्रतिघंटे है। यह कार एक लीटर पेट्रोल में 7 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।