'IPL में सेल्फी वाली लड़की मेरी बीवी नहीं, लोग कन्फ्यूज हुए', पत्नी रिचेल पर तेजस्वी ने दी सफाई Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2021, 12:20 PM IST

Tejashwi Yadav News : राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पत्नी सेल्फी वाली लड़की नहीं हैं। लोगों को कंप्यूजन हो गया। उन्होंने कहा, 'हम लोहियावादी लोग हैं। हम लोग जाति-पाति एवं भेद मिटाने की बात करते हैं।

पटना : गत गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के विवाह की तस्वीरें मीडिया में सामने आईं। गुपचुप तरीके से हुई इस शादी के बारे में किसी को भनक नहीं लगी। दोनों परिवारों के करीबी लोगों की मौजूदगी में यह शादी हुई। तेजस्वी की शादी जिस लड़की के साथ हुई है उसका नाम रशेल आइरिस है। तेजस्वी यादव और रशेल के बीच पुरानी दोस्ती है। तेजस्वी अपनी शादी के बाद सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर मीडिया ने उनकी पत्नी के बारे में सवाल किया। इस पर राजद नेता ने कहा कि जब वह आईपीएल खेलते थे तो लड़कियां उनके साथ सेल्फी खिंचाती थी। कई लोगों को लगा कि रशेल वही लड़की हैं। 

जाति-पात के भेद से उबरने की जरूरत-तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा कि उनकी पत्नी सेल्फी वाली लड़की नहीं हैं। लोगों को कंप्यूजन हो गया। उन्होंने कहा, 'हम लोहियावादी लोग हैं। हम लोग जाति-पाति एवं भेद मिटाने की बात करते हैं। लोगों को इन सबसे आगे बढ़ना चाहिए।' तेजस्वी ने बताया कि उनकी पत्नी का नाम रशेल आइरिस है, जिन्हें बोलने में आसानी के लिहाज से खुद लालू प्रसाद ने 'राजश्री' नाम दिया है।

तेजस्वी की शादी पर नाराज मामा साधु यादव पर अब भड़के तेजप्रताप कहा-'आवतानी बिहार त गर्दा उड़ाव तानी तोहार'


विमान के अंदर जोड़े की तस्वीरें - लाल साड़ी पहने दुल्हन और सफेद खादी कुर्ता-पायजामा पहने दूल्हे की तस्वीरें - सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। पटना हवाई अड्डे के बाहर भारी भीड़ देखी गई जहां रात करीब साढ़े आठ बजे उनका विमान उतरा। अपनी खुशी का इजहार करने के लिए नेताओं और पार्टी कैडर ने ढोल की थाप पर नृत्य किया।

तेजस्वी की शादी पर भड़के मामा साधु यादव, कहा- यादव समाज को कलंकित कर दिया

नीतीश की बधाई पर प्रसन्नता जाहिर की
तेजस्वी की मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा उनके 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पारंपरिक धूमधाम से जोड़े का स्वागत किया गया। बत्तीस वर्षीय नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दी गई बधाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। यादव ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर हम पारिवारिक अवसरों पर विनम्र रहते हैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!