Bihar Chunav Results, 10 Oct News: बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार, PM मोदी ने कहा- यह नया दशक बिहार का होगा
Bihar Chunav Results, 10 Oct 2020 News: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही है। एनडीए को बहुमत मिला है। उसे 125 सीटें मिली हैं, जबकि महागठबंधन 110 सीटें मिली है। बीजेपी नेताओं ने सामने आकर जनादेश को स्वीकारा है। बधाइयों के मैसेज आने लगे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे 75 सीटें मिली हैं।
Bihar Chunav Results, 10 Oct 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110 सीटें मिल रही है। महागठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कोरोना की वजह से इस बार वोटों की गिनती में देरी हुई। इस बीच आरजेडी ने कुछ सीटों पर धांधली का आरोप लगाया है, जिसे चुनाव आयोग ने नकार दिया है। बीजेपी ने जनादेश को स्वीकारा है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बधाइयां देना शुरू कर दिया है। यहां जानिए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ा हर ताजा अपडेट:
जल्द आएगी अंतिम टैली
उप चुनाव आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने कहा, '223 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं, 20 निर्वाचन क्षेत्र बचे हैं। 5 बूथों के वीवीपैट जिन्हें मतगणना के लिए लिया जाना है, वो एक्सरसाइज चल रही है। हमें उम्मीद है कि ये जल्द ही पूरा हो जाएगा। उम्मीद है, हमारे पास एक घंटे में अंतिम टैली है।'
नतीजों पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
बिहार नतीजों पर चिराग पासवान ने कहा, 'बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ है की भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह है। यह प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत है। सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। लोजपा इस चुनाव में बिहार1st बिहारी1st के संकल्प के साथ गई थी। पार्टी हर जिले में मजबूत हुई है। इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है। मुझे पार्टी पर गर्व है की सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं। हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मजबूती मिली है। बिहार की जनता का धन्यवाद।' लोजपा को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली है।
JDU ने किया आभार
बिहार के नतीजों पर जेडीयू ने ट्वीट किया, 'जनादेश शिरोधार्य आभार बिहार'
यह नया दशक बिहार का होगा: मोदी
बिहार नतीजों पर पीएम मोदी ने कहा, 'बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे। बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का NDA को अवसर मिला। यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा।'
उन्होंने कहा कि बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और NDA के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब NDA को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है। बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।
170 सीटों पर नतीजे घोषित
चुनाव आयोग ने 170 सीटों पर नतीजे घोषित किए। आरजेडी 55, बीजेपी 48, जेडीयू 29 और कांग्रेस 12 सीटों पर जीती। आरजेडी 22, बीजेपी 24, जेडीयू 13 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे।
आरजेडी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
राजद नेता मनोज झा पटना में चुनाव आयोग का कार्यालय छोड़ने के बाद कहा, 'दर्जनों से अधिक सीटें हैं जहां छेड़छाड़ की गई है। वे लोगों के जनादेश को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, यहां तक कि ऐसे तमाम गैर-इरादतन प्रयासों के बाद हम सरकार बनाएंगे।'
RJD का नया आरोप
मुंगेर विधानसभा से जबरदस्ती राजद उम्मीदवार के पोस्टल बैलेट को रद्द किया जा रहा है और चार EVM की गणना ही नहीं की जा रही है।
किसी के दबाव में नहीं आता चुनाव आयोग: EC
चुनाव आयोग ने कहा कि ज्यादातर नतीज आ गए हैं। अब तक 3 करोड़ 97 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती हो चुकी है। धांधली के आरोपों पर कहा कि चुनाव आयोग कभी किसी के दबाव में नहीं आता है। प्रक्रिया के तहत वोटों की गिनती जारी है। 146 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। 17 स्थानों पर 5 राउंड से कम मतगणना बची है।
जल्द आएगा नतीजा
अभी तक 96% वोटों की गिनती हो चुकी है। 3.95 करोड़ वोटों की गिनती की जा चुकी है। एनडीए को बढ़त हासिल है। जो सीटें नतीजे तय कर सकती हैं, वहां बीजेपी को बढ़त है। एनडीए 10 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 5 सीटों पर आगे है।
हसनपुर से जीते तेज प्रताप यादव
जमुई से बीजेपी उम्मीदवार श्रेयसी सिंह ने आरजेडी विधायक विजय प्रकाश को 40000 से ज्यादा वोटों से हराया। वहीं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर से जीत गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आंहां सभैं के आशीर्वाद से हसनपुर जीत गेल छिऽअई।✌️ हसनपुर के महान जनता सभैं के खूब-खूब धन्यवाद देई छिऽअई।'
कांग्रेस ने भी उठाए सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'सकरा विधान सभा कांग्रेस उम्मीदवार उमेश राम ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस चुनाव प्रभारी श्री सुबोध कांत सहाय को बताया कि वो 600 वोट से जीत गए थे पर उन्हें जबरन करीब 1,700 वोट से हार डिक्लेयर कर दिया। क्या यही प्रजातंत्र की कसौटी है? चुनाव आयोग संज्ञान क्यों नही ले रहा?'
महागठबंधन लगा रहा मतगणना में धांधली का आरोप
चुनाव परिणाम घोषित करने में प्रशासन पर आरोप लगाते हुए आरजेडी चुनाव आयोग जा रही है। कुल 8 सीटों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रशासन पर आरोप है कि पहले बताया कि आरजेडी के उम्मीदवार 5-600 वोटों से जीते हैं, लेकिन बाद में कहा कि आप 12, 13 वोटों से हार गए हैं। सीपीआईएमएल ने भी चुनाव आयोग का रुख किया है। बिहार में भोरे, आरा और दारौन्धा विधानसभा सीटों पर फिर से वोटों की गिनती की मांग की है।
चुनाव आयोग पर उठे सवाल
कुरहानी से बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता ने फिर से मतगणना करने की बात की है। उन्होंने आरोप लगाया गया कि काउंटिंग एजेंट द्वारा लिखित रूप में दी गई वोटों की गिनती और ईवीएम की गिनती में अंतर था। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग को पत्र लिखूंगा। अगर वे सहमत नहीं होते हैं तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
जीत से गदगद हैं ओवैसी
ओवैसी ने कहा, 'यह हमारे लिए एक महान क्षण है क्योंकि बिहार के लोगों ने हमें इतने वोटों से सम्मानित किया है। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बहुत प्रयास किए हैं। हम अपने किए गए वादों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। हमने बिहार में 5 सीटें जीतीं और हम वहां अधिक प्रयास करेंगे, बड़ी राजनीतिक पार्टी बनेंगे। हमने बिहार में सीमांचल के लिए लड़ाई लड़ी, सीमांचल के लोगों की उपेक्षा की गई। वहां विकास उपेक्षित था। हमने सीमांचल के विकास के लिए लड़ाई लड़ी। हम समझ सकते हैं कि जब आंकड़े स्पष्ट होंगे, बिहार में हमारे नेताओं से बात करेंगे और फिर किसी पार्टी के साथ जाने या न जाने का फैसला करेंगे। हमें जादुई आंकड़े के लिए इंतजार करना होगा।'
RJD लगा रही गंभीर आरोप
आरजेडी ने ट्वीट किया, 'ये उन 119 सीटों की सूची है जहाँ गिनती संपूर्ण होने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके है। रिटर्निंग ऑफ़िसर ने उन्हें जीत की बधाई दी लेकिन अब सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहे है कह रहे है कि आप हार गए है। ECI की वेबसाइट पर भी इन्हें जीता हुआ दिखाया गया। जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी। 119 सीट जीतने के बाद टीवी पर 109 दिखाया जा रहा है। नीतीश कुमार सभी अधिकारियों को फोन कर धाँधली करवा रहे है। फाइनल रिजल्ट आने और बधाई देने के अब अधिकारी अचानक कह रहे है कि आप हार गए है।'
हैदराबाद में मनाया जा रहा जश्न
हैदराबाद, तेलंगाना में असदुद्दीन ओवैसी के निवास के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने बिहार में 2 सीटों पर जीत हासिल की है और 3 सीटों पर आगे चल रही है।
#WATCH: Celebrations outside Asaduddin Owaisi's residence in Hyderabad, Telangana; his party All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen has won one seat in #Bihar and is leading on four seats, as per latest Election Commission of India trends. pic.twitter.com/QAaEuaNm8H
— ANI (@ANI) November 10, 2020
NDA और महागठबंधन में बढ़ा अंतर
रुझानों में एक बार फिर एनडीए महागठबंधन से काफी आगे निकल चुका है। एनडीए 126 और महागठबंधन 110 सीटों पर आगे हैं। बीजेपी 74 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। दूसरे नंबर पर आरजेडी है।
अभी भी बनी हुई है टक्कर
बिहार में मतगणना को 12 घंटे हो गए हैं, लेकिन अभी तक पिक्चर साफ नहीं हो पाई है। रात 8 बजे तक 86 प्रतिशत वोटों की गिनती हुई है। चुनाव आयोग ने बताया कि 8 बजे तक 3.40 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है। लगभग 4.10 करोड़ वोट डाले गए थे। अभी एनडीए 122 और महागठबंधन 114 पर है।
RJD का नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप
आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। आरजेडी ने ट्वीट किया है, 'नीतीश कुमार, सुशील मोदी इत्यादि मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैठ सभी जिलाधिकारियों पर दबाव बना सख़्त निर्देश जारी करवा रहे है कि महागठबंधन को कैसे भी 105-110 सीटों पर रोको। किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे। करीब 10 सीटों पर नीतीश प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है। जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नहीं दे रहा है। CM आवास में बैठकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी CM के प्रधान सचिव से सभी DM और RO को फोन करवा कर नजदीकी लड़ाई वाली सीटों के पक्ष में फैसला दिलाने का दबाव बनवा रहे है।'
243 में से 31 सीटों के नतीजे घोषित
बिहार चुनाव की 243 सीटों में से 31 नतीजे जारी हुए हैं। इन 31 सीटों में बीजेपी 10, आरजेडी 8, जेडीयू- 6, कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी को 2, एआईएमआईएम, सीपीआई, सीपीआई-एम को 1 सीट मिली है। चुनावी नतीजों पर आरजेडी के मनोज झा का कहना है कि एनडीए में घबराहट है, लिहाजा बीजेपी के सभी नेता नीतीश कुमार से मिलने के लिए पहुंच गए।
करीब 85 लाख वोटों की गिनती बाकी
बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक करीब 80 फीसद वोटों की गिनती हो चुकी है। आयोग का कहना है कि करीब चार करोड़ 16 लाख मत पड़े थे। अब मतगणना में करीब 85 लाख वोटों की गिनती बाकी है। जहां तक लीड और जीत की बात है तो एनडीए(121) और महागठबंधन(114) के बीच सात सीट का अंतर है।
नीतीश कुमार से बीजेपी के दिग्गजों ने की मुलाकात
बिहार विधानसभा के लिए मतगणना जारी है। इस समय एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर जारी है। इन सबके बीच सीएम नीतीश कुमार के निवास पर दिग्गजों का पहुंचना शुरू हो गया है। नीतीश सरकार में मंत्री मंगल पांडेय उनके आवास पहुंचे है। इससे पहले बीजेपी के कुछ और बड़े चेहरे मिलने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार से गृहमंत्री ने भी बात की
एनडीए और महागठबंधन में कड़ी टक्कर
बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिए लीड और जीत मिलाकर एनडीए 118 सीटों पर और लीड-जीत के साथ साथ महागठबंधन 116 सीटों पर आगे है। चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार चुनाव के संपूर्ण नतीजे देर रात में आने की संभावना है। आयोग का कहना है कि पहले 14 टेबल पर काउंटिंग होती थी। लेकिन कोविड की वजह से इस दफा सात टेबल पर काउंटिंग कराई जा रही है।
एनडीए और महागठबंधन में एक बार फिर कांटे की टक्कर
बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है। अगर एनडीए और महागठबंधन के बीच की लड़ाई को देखें तो मुकाबला एक बार फिर कांटे वाली नजर आ रही है। इस समय एनडीए 121 सीट और महागठबंधन 114 सीटों पर आगे है। इसके साथ ही अन्य भी 8 सीट पर आगे हैं।
देर रात तक आएंगे बिहार चुनाव के नतीजे : EC
बिहार चुनाव की काउंटिंग पर चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से इस बार मतगणना की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है और इस वजह से इसमें देरी हो रही है। ईसी ने देर रात चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद जताई है। मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। ताजा रुझानों के मुताबिक एनडीए 123 सीटों और आरजेडी 112 सीटों पर आगे चल रहा है। कई सीटों ऐसी हैं जो अंतिम चरण में चुनावी पास पलट सकती हैं।
देर रात तक चल सकती है बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना : चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में सामान्य से अधिक समय लगेगा और यह देर रात तक चलेगी, क्योंकि इस बार 63 प्रतिशत अधिक ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि मतगणना की रफ्तार धीमी नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। तीन चरणों में हुए चुनाव में करीब 4.16 करोड़ मत पड़े थे जिसमें से करीब 3 करोड़ की मतगणना होचुकी है।
आरजेडी प्रवक्ता बोले- नीतीश रिटर्निंग ऑफिसर को कर रहे हैं फोन
आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'दो घंटे पहले मैं आपके पास आया है। दो घंटे पहले कहानी पलटनी शुरू हो गई। बिहार में हमारी सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि वो आरओ को फोन करके काउंटिंग ना रूकने दें। जाते-जाते सीएम आरओ को फोन ना करें, पोस्टल बैलेट की काउंटिंग क्यों रोक दी गई। कम मार्जन वाली सीटें हम ही जीतेंगे। मुख्यमंत्री जाते-जाते अपने माथे पर कलंक क्यों ले रहे हैं।'
इन सीटों के नतीजे घोषित
महागठबंधन ने मजबूत की अपनी स्थिति
बिहार में चुनावी समीकरण एनडीए के पक्ष में ही बने हुए हैं लेकिन सीटों की संख्या लगातार ऊपर नीचे हो रही है। फिलहाल एनडीए 125 और महागठबंधन 109 सीटों पर आगे चल रहा है। कुछ समय पहले तक बीजेपी ने 130 का आंकड़ा पार कर लिया था और तब महागठबंधन 100 से नीचे आ गया था। लेकिन धीरे-धीरे महागठबंधन ने अपनी स्थिति में थोड़ा सुधार कर लिया है। वहीं अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि चिराग पासवान की लोजपा 1 सीट पर आगे चल रही है।
बिहार में वाम दलों का बेहतर प्रदर्शन, 18 सीटों पर आगे
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में वाम दल अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं और उनके उम्मीदवार 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल तीन प्रमुख वाम दलों- भाकपा (माले), भाकपा और माकपा- ने कुल 29 सीटों पर चुनाव लड़ा। भाकपा (माले) ने 19, भाकपा ने छह और माकपा ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव में इन तीनों दलों में से सिर्फ भाकपा(माले) को तीन सीटें मिली थीं। साल 2010 में भाकपा सिर्फ एक सीट जीती थी।
वोट कटुआ है ओवैसी की पार्टी- अधीर रंजन चौधरी
बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की बुरी स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ओवैसी की पार्टी पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'बिहार चुनाव में भाजपा की असदुद्दीन ओवैसी साहब की पार्टी का उपयोग करने की रणनीति एक हद तक सफल रही है। सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को वोट कटुआ ओवैसी साहब के बारे में सतर्क रहना चाहिए।'
बीजेपी मुख्यालय में जश्न
राजद के सिद्दीकी को बीजेपी ने दी शिकस्त
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव हार गए हैं। दरभंगा के केवटी से भाजपा के प्रत्याशी मुरारी मोहन झा ने उन्हें हरा दिया है। राजद के वरिष्ठ नेता सिद्दीकी पिछला चुनाव अलीनगर से जीते थे, लेकिन इस चुनाव में उन्होंने सीट बदलकर केवटी का रुख किया था। केवटी में भाजपा के मुरारी मोहन झा ने सिद्दीकी को 5000 से अधिक मतों से हरा दिया।
बिहार की मौजूदा स्थिति
फिलहाल बीजेपी अपनी बढ़त को लगातार मजबूत कर रही है और 77 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आरजेडी 63 सीटों पर आगे चल रही है जबकि एक सीट पर उसने जीत दर्ज कर ली है। एनडीए कुल मिलाकर 132 सीटों पर आगे चल रही है और महागठबंधन 101 सीटों पर आगे चल रहा है। जीत के लिए 243 सीटों वाली विधानसभा में 122 का आंकड़ा चाहिए होगा। पिछले हफ्ते चुनावों के खत्म होते ही सभी एग्जिट पोल ने राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की थी। हालांकि, अंतिम परिणाम रात तक आएंगे।
एक नजर तीनों चरणों में हुए मतदान के रूझानों पर एक नजर
बिहार चरणवार लीड :
पहला चरण:
एनडीए: 18(-14)
महागठबंधन: 49(+12)
लोजपा: 1(+1)
अन्य: 3(+1)
कुल: 71
दूसरा चरण :
एनडीए: 51(+1)
महागठबंधन: 41(0)
अन्य: 2(+1)
कुल: 94
तीसरा चरण:
एनडीए: 57(+14)
महागठबंधन: 16(-16)
लोजपा: 1(+1)
अन्य: 4(+1)
कुल: 78
एक तिहाई वोटों की गिनती पूरी
बिहार चुनावों में भाजपा अपने सहयोगी दल जदयू के साथ-साथ अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राजद से भी आगे निकल चुकी है। दोपहर 2 बजे तक लगभग एक तिहाई मतपत्रों की गिनती के बाद यह रुझान सामने आए हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 6 घंटों में लगभग 1 करोड़ चुनावी मतपत्र गिने गए, जिसमें भाजपा ने तब तक 243 सीटों में से 75 पर बढ़त हासिल कर ली थी, इसके साथ ही एनडीए 132 सीटों पर आगे हो गई थी।
बिहार विधानसभा की मौजूदा स्थिति पर एक नजर
बिहार विधानसभा चुनाव की मौजूदा स्थित पर एक नजर:
ग्रामीण सीटें: 223
शहरी सीटें: 20
कुल: 243
ग्रामीण सीटों पर बढ़त:
एनडीए: 113
महागठबंधन: 99
लोजपा: 2
अन्य: 9
कुल: 223
शहरी सीटों पर बढ़त:
एनडीए: 13
महागठबंधन: 7
कुल: 20
महागठबंधन पर एनडीए की मजबूत बढ़त
चुनाव आयोग ने पहला नतीजा घोषित दरभंगा ग्रामीण से घोषित किया जहां से आरजेडी के ललित यादव जीते हैं। अभी तक जो रूझान आए हैं उसके मुताबिक एनडीए 129 सीटों पर आगे है और महागठबंधन 103 सीटों पर आगे है। बीजेपी सबसे अधिक 73 सीटों पर आगे चल रही है जबकि दूसरे नंबर पर आरजेडी 64 सीटों पर आगे है। बसपा, लोजपा और AIMIM दो-दो सीटों पर आगे चल रही है जबकि निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
अनंत जीत फिर से जीते, ढाका से बीजेपी की जीत
ढाका बाहुबली अनंत सिंह ने फिर जीत दर्ज की और पांचवी बार मोकामा सीट पर कब्जा किया। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट से आरजेडी के ललित कुमार यादव ने जीत दर्ज की उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार को हराया। वहीं ढाका से बीजेपी के पवन जायसवाल चुनाव जीत गए हैं। फिलहाल रूझानों में 129 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है जबकि महागठबंधन 103 सीटों पर आगे है।
कांग्रेस नेता कार्ति चिंदबरम बोले- ईवीएम को ब्लेम करने से रोकना होगा
आरजेडी ने की कार्यकर्ताओं से अपील
दोपहर तीन बजे तक की स्थिति
चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक 243 सीटों के रूझान आ चुके हैं इसमें से 128 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। बीजेपी 73 सीटों पर आगे चल रही है जबकि उसकी सहयोगी जेडीयू 49, वीआईपी 5 और हम एक सीट पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन 105 सीटों पर आगे है जिसमें से आरजेडी 67, कांग्रेस 20, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे है। अन्य की बात करें तो बसपा दो, ओवैसी की AIMIM 2, लोजपा-2 तथा चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
शिवसेना की हालात बुरी
बिहार की 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही शिवसेना को महज 0.05 फीसदी वोट मिले हैं। खबर लिखे जाने तक शिवसेना को हर सीट पर औसत 288 वोट मिले हैं। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने तेजस्वी यादव की जो बिडेन से तुलना करते हुए कहा था कि बिहार में महागठबंधन रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल करेगा।
वो सीटें जहां 500 से कम हैं वोटों का अंतर
बिहार में कई सीटें ऐसी हैं जहां वोटों का अंतर 500 से कम है। अलीनगर सीट पर आरजेडी विकासशील इंसान पार्टी से महज 42 मतों से से आगे है जबकि कसबा सीट पर लोजपा महज कांग्रेस उम्मीदवार से 107 सीट से आगे हैं। इसके अलावा नाथनगर, मधेपुरा, केवटी सीतामढ़ी सीटों पर भी अंतर 500 से कम का है और यह कभी भी बदल सकता है।
भाजपा कार्यालय में गुलाल लगाकर जश्न मना रहे हैं कार्यकर्ता
बनाए गए थे एक लाख से अधिक वोटिंग केंद्र
कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम के पालन के लिए आयोग ने 2015 विधासनसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़ा दी थी। 2015 चुनाव में करीब 65,000 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे, जिन्हें बढ़ाकर इस बार 1.06 लाख कर दिया गया था। इसके चलते इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) भी अधिक इस्तेमाल करनी पड़ी थी।
चुनाव आयोग के आंकड़ों पर एक नजर
बीजेपी में जश्न की शुरूआत
प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति
एक नजर प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति पर- राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं इसके अलावा तेज प्रताप यादव हसनपुर से, पटना साहिब से बीजेपी के नंद किशोर यादव, जीतन राम मांझी इमामगंज से, जमुई से बीजेपी की श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बांकीपुर से, चंद्रिक्रा राय, जेडीयू परसा से, प्रियम पुष्पा बिसफी से और पप्पू यादव मधेपुरा से पीछे चल रहे हैं
आरजेडी बोली- हम जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं
लालू प्रसाद यादव की आरजेडी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है। आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारे तमाम कार्यकर्ताओं से आग्रह है वो जीत का सर्टिफिकेट लेकर जाएं। चंद घंटों की बात है। आप देखिए ये ये आंकड़े एग्जिट पोल्स के आंकड़ों को सही साबित करेंगे। बिहार बदलाव देख रहा है। हम अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। हमारे रियल टाइम में जो खबर हमें मिल रही है उसके अनुसार में 124 सीटों पर आगे चल रहे हैं।'
अभी तक हो चुकी है 1 करोड़ मतों की गिनती- चुनाव
मतगणना धीमी नहीं चल रही है, रफ्तार वही है। ज्यादा ईवीएम की काउंटिंग होनी है। इसलिए ज्यादा समय लग सकता है। ज्यादा मतदान केंद्र बढ़ें इसलिए ईवीएम भी बढ़ गई हैं। हमने सबको ध्यान में रखते हुए अतरिक्त केंद्र बनाएं हैं। धीमी मतगणना वाली कोई बात नहीं है। बिहार में अभी तक एक करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है। कई सेंटर में 51 राउंड तक काउंटिंग होनी है। इस बार करीब कुल 57 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। 3 करोड़ से अधिक वोटों की गिनती और होनी हैं।
NDA 127 सीटों पर आगे, BJP को सबसे ज्यादा सीटें
दोपहर 1:30 बजे तक सभी 243 सीटों के लिए चुनाव आयोग का रुझान: एनडीए 127 सीटों पर आगे- बीजेपी 74, जेडीयू 48, वीआईपी 4 को एचएएम को 1 सीट। 106 सीटों पर महागठबंधन आगे- आरजेडी 66, कांग्रेस 21, लेफ्ट 19। दो पर बीएसपी, तीन पर एआईएमआईएम, एक पर एलजेपी और चार पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं।
देर शाम तक चलेगी मतगणना: बिहार के CEO
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), एचआर श्रीनिवास ने बताया, करीब 4.10 करोड़ वोट पड़े, अभी तक 92 लाख वोट गिने गए हैं। पहले मतगणना के 25-26 राउंड हुआ करते थे, इस बार यह लगभग 35 राउंड हो गए। इसलिए मतगणना देर शाम तक जारी रहेगी।
कई सीटों पर नजदीकी मुकाबला
चुनाव आयोग के आंकड़ों की मानें तो बिहार की 80 सीटें ऐसी हैं जहां वोटों का अंतर 2 हजार से कम है जबकि 48 सीटें ऐसी हैं जहां वोटों का अंतर महज 1 हजार का है और 20 सीटों पर अंतर केवल 500 का है। इसलिए ऐसे में अभी किसी भी तरह की टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। असली स्थिति दोपहर 3 बजे बाद स्पष्ट होगी।
जीतनराम मांझी फिर हुए आगे
हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी एक बार फिर इमामगंज सीट से आगे हो गए हैं। मांझी शुरूआत में बढ़त बनाने के बाद पिछड़ गए थे। फिलहाल मांझी 200 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं उन्हें आरजेडी के उदय नारायण चौधरी से कड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं नालंदा से नीतीश के मंत्री श्रवण कुमार भी आगे चल रहे हैं जबकी परसा सीट से जेडीयू के चंद्रिका राय आरजेडी उम्मीदवार से लगातार पिछड़ रहे हैं।
अपनी-अपनी सीट पर तेज और तेजस्वी आगे
लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। राघोपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन पद के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वहीं हसनपुर विधानसभा सीट पर तेजप्रताप यादव आगे चल रहे हैं। तेजस्वी को अभी 11835 मत मिले हैं। बीजेपी के सतीश कुमार को 9385 वो मिले हैं। हसनपुर में तेज प्रताप यादव को 18867 वोट मिले हैं जबकि जेडीयू के राज कुमार राय को 16602 वोट मिले हैं।
बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी, आरजेडी दूसरे नंबर पर
राजद के बाहुबली प्रत्याशी अनंत सिंह ने बनाई बड़ी बढ़त
बिहार विधानसभा चुनाव में साढ़े तीन घंटे मतगणना के पूरे हो चुके हैं। कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे बाहुबली अनंत कुमार सिंह ने मोकामा सीट पर 6 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाई है। यह सीट उनके उतरने के कारण काफी चर्चित है। नतीजों से पहले ही बाहुबली अनंत कुमार सिंह ने अपने आवास पर 20 हजार लोगों के दावत का इंतजाम कर रखा है। अनंत सिंह जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। राजद प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह को फिलहाल 10846 वोट मिले हैं, वहीं जदयू प्रत्याशी राजीव लोचन नारायण सिंह 4481 वोट पाकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। जबकि लोक जनशक्ति पार्टी उम्मीदवार सुरेश सिंह निषाद सिर्फ 2136 वोट पाकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। नोटा को 562वोट मिले हैं।
चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार विधानसभा चुनानों तथा अन्य राज्यों के उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग दोपहर डेढ़ बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस बार कोरोना महामारी के चलते चुनाव आयोग ने कई काउंटिंग बूथ बढ़ाए हैं और हो सकता है पिछली बार की तुलना में इस बार नतीजे आने में देरी हो सकती है। खबर लिखे जाने तक एनडीए 130 तथा महागठबंधन 99 सीटों पर आगे चल रहा है।
कई सीटों पर नजदीकी मुकाबला
चालीस से 60 सीटें ऐसी हैं जहां वोटिंग मार्जिन का अंतर 1 हजार से कम है। इनमें एनडीए की अधिकतर सीटों पर बढ़त है। जैसे- जैसे काउंटिंग आगे बढ़ेगी तो यह अंतर कम हो सकता है और इन सीटों पर तस्वीर बदल सकती है। कई 80 सीटें ऐसी हैं जहां वोटों का अंतर 5000 से कम का है और इनमें से रूझानों के अनुसार अधिकतर सीटें महागठबंधन के खाते में हैं
ग्रामीण इलाकों में भी बीजेपी को बढ़त
बीजेपी की बात करें तो शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी उसका प्रदर्शन बेहतर कर रही है। इस प्रदर्शन की जो बड़ी वजहें मानी जा रही हैं वो है नवंबर तक गरीबों को मुफ्त खाद्य, गैस सिलेंडर और किसानों को 6000 रुपये सालाना की मदद का असर है मतलब सीधा- सीधा केंद्रीय योजनाओं को लागू करने का फायदा बीजेपी के साथ-साथ एनडीए को भी मिल रहा है।
बिहार की सीएम पद की दावेदार बताने वाली पुष्पम प्रिया को मिले नोटा से भी कम वोट
विदेश से पढ़ाई कर बिहार विधानसभा चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद की दावेदार बताकर मैदान में उतरीं पुष्मप प्रिया को निराशा हाथ लगी है। दोनों सीटों पर उन्हें गिनती के वोट मिले हैं। बिस्फी सीट पर वह नोटा से भी कम वोट हासिल कर पाई हैं। अभी तक बांकीपुर विधानसभा सीट पर पुष्पम प्रिया को सिर्फ 121 वोट मिले हैं। जबकि तीन बार के भाजपा विधायक नितिन नवीन 2,385 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा को अब तक 1,097 वोट मिले हैं। इस सीट पर फिलहाल 3,860 वोटों की गणना हुई है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट में भी एनडीए को बहुमत
वीआईपी सीटों का हाल
हसनपुर सीट से तेजप्रताप फिर से आगे हो गए हैं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा पीछे चल रहे हैं। बिस्फी सीट से प्लूरल्स की पुष्पम प्रिया चौधरी पीछे चल रही हैं। इस सीट पर बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर आगे चल रहे हैं। तरारी विधानसभा सीट से निर्दलीय और बाहुबली सुनील पांडे आगे चल रहे हैं। विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी सिमरी बख्तियारपुर सीट से आगे चल रहे हैं। हम के चीफ जीतनराम मांझी इमामगंज सीट से पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक 229 सीटों के रूझान
बिहार विधानसभा की 243 में से 229 सीटों के अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा एवं राजद 61—61 सीटों पर, जदयू 51 सीटों पर, कांग्रेस 20 सीटों पर, भाकपा माले 13 सीटों पर, वीआईपी छह सीटों पर, लोजपा पांच सीटों पर, माकपा तीन सीटों पर एवं भाकपा दो सीटों पर आगे चल रही हैं वहीं, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, बसपा एवं एआईएमआईएम एक-एक सीट पर तथा निर्दलीय चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।
चार बाहुबली अपनी सीटों पर आगे
बिहार विधानसभा चुनाव में चार बाहुबली अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। मोकामा सीट से अनंत सिंह आगे चल रेहैं इसके अलावा मुन्ना सिंह, सुनील सिंह , पप्पू पांडे भी अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी और आरजेडी में मुख्य मुकाबला है। आंकड़ों से साफ है कि अब राज्य में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में नजर आ रही हैं जबकि जेडीयू छोटे भाई की भूमिका में नजर आते हुए दिख रही है। लंबे समय से बीजेपी ने अपनी बढ़त कायम रखी हैं और इसका सीधा फायदा एनडीए को मिल रहा है।
बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। आयोग के मुताबिक फिलहाल बीजेपी 62 सीटों पर आगे है जबकि आरजेडी 60 सीटों को लेकर दूसरे नंबर पर है। वहीं जेडीयू तीसरे नंबर पर 49 सीटों के साथ है। मुकेश बेगूसराय की सात सीटों में से 7 में 5 सीटों पर आरजेडी आगे चल रही है। शुरुआती रूझानों में जिस तरह से महागठबंधन ने बढ़त बनाई थी उसके बाद उतनी ही तेजी से एनडीए ने अपनी बढ़त बनाई। फिलहाल पटना स्थित बीजेपी दफ्तर भी गुलजार हो गया है।
एग्जिट पोल्स के उलट आ रहे हैं रूझान
जिस तरह से अभी रूझान आ रहे हैं उससे साफ है कि बिहार चुनाव में एक बार फिर एग्जिट पोल्स फेल हो रहे हैं। अधिकतर एग्जिट पोल्स में जहां महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही थी वहीं रूझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल रहीा है। हालांकि अभी ये रूझान है और जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे आंकड़े भी बदल सकते हैं। ग्रामीण इलाकों में भी बीजेपी शानदार बढ़त बनाए हुए दिख रही है।
चुनाव आयोग ने के आंकड़ों में भी एनडीए आगे
तेजप्रताप यादव पिछड़े
रूझानों में एनडीए की सरकार बनी
एबीपी न्यूज के मुताबिक रूझानों में पहली बार एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। 125 सीटों पर फिलहाल एनडीए आगे चल रही है और वहीं महागठबंधन 109 सीटों पर आगे चल रहा है। सबसे बड़ा फायदा लोकजनशक्ति पार्टी को मिलता दिख रहा है जो 7 सीटों पर आगे चल रही है। मिथिलाचंल में एनडीए 29, महागठबंधन 19 तथा लोजपा 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। बीजेपी सीटों के मामले में जेडीयू से आगे चल रहे हैं।
वीआईपी सीटों का हाल
अनंत सिंह, मोकामा सीट से, विजय कुमार चौधरी, जेडीयू सरायरंजन, हसनपुर से तेज प्रताप, सिमरी बख्तियारपुर से मुकेश साहनी आगे, कांग्रेस के लव सिन्हा बांकीपुर से पीछे यहां नितिन नवीन आगे चल रहे हैं जबकि यहीं से प्रियम पुष्पा पीछे चल रह है। इमामगंज से जीतनराम मांझी आगे चल रहे हैं। पटना साहिब से बीजेपी के नंदकिशोर यादव आगे चल रहे हैं। पप्पू यादव मधेपुरा से पीछे चल रहे हैं। गया शहर से बीजेपी के प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं।
शिवसेना बोली- तेजस्वी के नेतृत्व में शुरू होगा मंगलराज
बिहार चुनाव को लेकर शिवसेना की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, 'लगता है लोग जंगलराज शुरू कर रहे हैं और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मंगलराज शुरू हो रहा है। अगर कोविड की वजह से जेडीयू चुनाव हार रही हैं तो आपकी सरकार कोविड से लड़ने के लिए जनता को सुरक्षा देने में नाकाम रही।' वहीं रूझानों की बात करें तो महागठबंधन और एनडीए में लगातार कांटे की टक्कर बनी हुई है। चिराग पासवान की लोजपा बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है
रूझान लगातार बदल रहे हैं
बिहार विधानसभा के रूझानों में लगातार आकंड़े बदल रहे हैं और एक बार फिर कांटे की टक्कर नजर आ रही है। एबीपी न्यूज के मुताबिक अभी तक 119 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है जबकि 114 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रही है। चिराग पासवान की पार्टी सात सीटों पर आगे चल रही हैं जबिक 3 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। जैसे-जैसे ईवीएम खुलनी शुरु होंगी वैसे-वैसे आंकड़े भी बदल सकते हैं।
रूझान लगातार बदल रहे हैं
बिहार विधानसभा के रूझानों में लगातार आकंड़े बदल रहे हैं और एक बार फिर कांटे की टक्कर नजर आ रही है। एबीपी न्यूज के मुताबिक अभी तक 114सीटों पर एनडीए आगे चल रही है जबकि 1118 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रही है। चिराग पासवान की पार्टी सात सीटों पर आगे चल रही हैं जबिक 3 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। जैसे-जैसे ईवीएम खुलनी शुरु होंगी वैसे-वैसे आंकड़े भी बदल सकते हैं।
चुनाव आयोग का आंकड़ा
रूझानों में लगातार हो रहा है उलटफेर
एबीपी न्यूज के रूझानों के मुताबिक बिहार में आकंड़ों में लगातार उलटफेर हो रहा है। तेजस्वी + 125 और नीतीश कुमार+ 111 सीटों पर आगे चल रही है। सिवान से आरजेडी के उम्मीदवार हरिशंकर आगे हैं। सोनपुर से बीजेपी के उम्मीदवार विनय कुमार सिंह आगे हैं। चिराग पासवान की एलजेपी भी 6 सीटों पर आगे चल रही है। लालू यादव के दोनों बेटे अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग ने जारी किए अपने आंकड़े
जानिए वीआईपी सीटों का हाल
मोकामा आरजेडी के अनंत कुमार, राघोपुर से तेजस्वी सीट, परसा से जेडीयू के चंद्रिका राय, शरद यादव की बेटी बिहारी गंज से पीछे हो गई हैं। वहीं लवली आनंद आरजेडी, सहरसा से आगे चल रही हैं, नंदकिशोर यादव पटना साहिब से आगे चल रहे हैं। बांकीपुर से प्रियम पुष्पा पीछे चल रही हैं। पप्पू यादव मधेपुरा से पीछे चल रहे हैं। गया शहर से बीजेपी के प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं। जमुई से श्रेयसी सिंह बीजेपी के टिकट पर आगे चल रही है।
रूझानों में तेजस्वी सरकार
रूझानों में तेजस्वी यादव के महागठबंधन को बहुमत मिल गया है। एनडीए लगातार पिछड़ रहा है। एनडीए जहां 89 सीटों पर बढ़त बनाई हैं वहीं महागठबंधन 124 सीटों पर आगे चल रहा है। सीटों की बात करें तो बीजेपी 50, जेडीयू 35, वीआईपी 2 और हम 2 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं महागठबंधन में आरजेडी 86, कांग्रेस 28 और लेफ्ट 10 सीटों पर आगे चल रही है।
लव सिन्हा और शरद यादव की बेटी रूझानों में आगे
शरद यादव की बेटी और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे दोनों ही कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों ही अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं चिराग पासवान की एलजेपी भी एख सीट पर आघे चल रही हैं। बीजेपी की मंजू वर्मा भी अपनी सीट पर पीछे चल रही हैं। मुकेश साहनी की वीआईपी एक सीट पर आगे चल रही है। खबर लिखे जाने तक एनडीए ने 90 सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि महागठबंधन 114 सीटों पर बढ़त बना ली है।
रूझानों में बहुत के आंकडे़ के करीब पहुंचा महागठबंधन, लगातार पिछड़ रहा है एनडीए
तेजस्वी ने फासला और चौड़ा किया
जैसे जैसे रूझान आने शुरू हो रहे हैं वैसे-वैसे एनडीए की चिंताएं बढ़ रही हैं। तेजस्वी यादव (31) महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और इस चुनाव में उनका मुकाबला वर्तमान मुख्यमंत्री तथा जदयू नेता नीतीश कुमार से था। रूझानों से यही लग रहा है कि राज्य की सत्ता में तेजस्वी काबिज होने जा रहे हैं। फिलहाल महागठबंधन 75 और एनडीए 53 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं चिराग पासवान एक सीट पर आगे चल रहे हैं।
एग्जिट पोल्स को सही साबित करते हुए रूझान
जिस तरह से रूझान आ रहे हैं वो काफी हद तक एग्जिट पोल्स से मेल खा रहे हैं। शुरूआती रूझानों में महागठबंधन लगातार अपनी पढ़त को आगे बढ़ा रहा है और एनडीए पिछड़ रहा है। बिहार के 243 सीटों में कुल 3,734 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान के बाद आए एक्जिेट पोल में राजद नेतृत्व महागठबंधन और भाजपा नेतृत्व राजग में कड़ी टक्कर के संकेत दिए गए थे। मोगामा से आरजेडी के बाहुबली अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।
पहले 50 सीटों के रूझान में तेजस्वी ने बढ़ाई बढ़त, 28 पर आरजेडी तो 22 पर NDA आगे
पहले 50 सीटों के रूझान आने शुरू हो गए हैं। जिसमें से महागठबंधन लगातार अपनी बढ़त को बनाए हुए हैं। फिलहाल एनडीए 22 और महागठबंधन 28 सीटों पर बढ़त हनाए हुए हैं। शिवहर से आरजेडी के चेतन आनंद आगे चल रहे हैं। ये जो रूझान सामने आ रहे हैं वो केवल पोस्टल बैलेट के रूझान हैं।
रूझान आने हुए शुरू
मतगणना शुरू होने के साथ ही रूझान आने शुरू हो गए हैं जिसमें से करीब 26 सीटों के रूझान आ गए हैं जिसमें से 14 सीटों पर तेजस्वी के नेतृत्व वाला महागठबंधन और 12 सीटों पर नीतीश के नेतृत्व वाला एनडीए आगे चल रहा है। ये फासला लगातार आगे बढ़ रहा है। जमुई से बीजेपी की श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। वहीं झंझारपुर से बीजेपी आगे चल रही है। पश्चिम चंपारण से आरजेडी आगे चल रहे हैं।
मनोज झा बोले- युवा सरकार बनेगी।
आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा बोले- युवा सरकार बनेगी, जनादेश ही नहीं मिलेगा बल्कि जनता का आदेश मिलेगा। एग्जिट पोल्स को लेकर मैं कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं बस ये कहना चाहता हूं कि चंद घंटों का इंतजार करिए और देखिए कि युवा चेहरा आएगा। नंबर कहां से कहा जाएगा ये मैं नहीं कह सकता हूं।
सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गणना
मतगणना शुरू हो गई है और सबसे पहले पहले पोस्टल बैलेट की गणना हो रही है। एग्जिट पोल्स की बात करें तो महागठबंधन राज्य में पहली बार सरकार बनाते हुए दिख रहा है। लेकिन मतपेटियों के खुलने के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि एनडीए की सरकार बन रही है या फिर महागठबंधन की। वहीं राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि इस बार राज्य में जनता ने शिक्षा, सुशासन और रोजगार के मुद्दे को लेकर वोट किया है जो आज नतीजों के साथ स्पष्ट हो जाएगा।
मतगणना शुरू,कुछ देर बाद आएगा पहला रूझान
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। पटना सहित विभिन्न जिलों में अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों की भीड़ जुटनी भी शुरू हो गई है और अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी भी कर रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है और अब से कुछ देर बाद ही पहला रूझान आएगा
कैमरे के सामने खोले गए सीलबंद कंट्रोल रूम
नतीजों से पहले शुरू हुई बयानबाजी
अभी वोटों की काउंटिंग भी शुरू नहीं हुई हैं कि बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने एग्जिट पोल्स को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि महागठबंधन के लोग थोड़ी देर और खुशी मना लें। वहीं आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि ये हार नीतीश की नहीं बल्कि पीएम मोदी की भी हार होगी।
लालू प्रसाद यादव के घर पर जुटने लगे हैं समर्थक
मतगणना शुरू होने में अभी करीब आधा घंटा बांकि है लेकिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में लोग उनके घर के बाहर पहुंच गए हैं। तमाम एग्जिट पोल्स में तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन की जीत बताई जा रही है और इसी से उत्साहित राजद समर्थक अभी से अपनी तैयारियां कर रहे हैं। कई जगहों पर मिठाईयां भी बन रही है। हालांकि काउंटिंग को लेकर अभी तक तेजस्वी यादव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
भाजपा और लोजपा की बने सरकार- कृष्णा सिंह, एलजेपी
मतगणना शुरु होने से पहले चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लोजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आने वाला है। परिवर्तन के लिए लोजपा और भाजपा की सरकार बने, नीतीश मुक्त बिहार, असंभव नीतीश! असंभव नीतीश! और एक युवा सरकार के लिए हम हवन कर रहे हैं।'
तीन चरणों में हुई थी वोटिंग
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) को मतदान संपन्न हुआ था ।तीसरे और अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। बिहार विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 का है।
मतगणना के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बिहार के चार जिलों-पूर्वी चंपारण (12 विधानसभा क्षेत्र), गया (10 निर्वाचन क्षेत्र), सीवान (आठ निर्वाचन क्षेत्र) और बेगूसराय (सात) में सबसे अधिक तीन-तीन मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। बाकी जिलों में एक या दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश की राजधानी पटना में, जहां सबसे अधिक 14 विधानसभा क्षेत्र हैं, के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए एएन कॉलेज में केवल एक मतदान केंद्र की स्थापना की गयी है जहां मतगणना के लिए 30 काउंटिंग हॉल तैयार किए गए हैं।
तीसरे चरण में कम वोटिंग
इस वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात नवंबर को अपेक्षाकृत अधिक मतदान हुआ, जिसमें कोसी-सीमांचल, मिथिलांचल और तिरहुत के 15 जिलों की 78 सीटें शामिल थीं। तीसरे चरण के चुनाव में मतदान करीब 60 प्रतिशत हुआ जबकि पहले चरण में 55.68 प्रतिशत और दूसरे चरण में मतदान का प्रतिशत 55.70 रहा था। पिछले साल के लोकसभा चुनाव में 57.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।
शुरुआत मे होगी डाक मतपत्रों की गणना
मतगणना अब से कुछ देर बाद यानि 8 बजे से शुरू होगी। शुरूआत में डाक मतपत्रों की गणना होगी। इसके बाद मतपेटियां खुलनी शुरू होंगी। पहला रूझान करीब 10 मिनट बाद आना शुरू हो जाएगा और उसके बाद जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे रूझान आने भी शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होने जा रहा है।
पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर उमड़ी भीड़
कोरोना के बावजूद बिहार में 2015 से अधिक मतदान
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में वर्ष 2015 की तुलना में अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । इस बार प्रदेश में मतदान का प्रतिशत 57.05 रहा । निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में यह स्पष्ट हुआ है। आयोग के आंकडों के अनुसार बिहार में 2015 में हुये विधानसभा चुनाव में 56.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था वहीं इस साल कोविड—19 के बावजूद 57.05 प्रतिशत मतदान हुआ ।
कोरोना के बावजूद बिहार में 2015 से अधिक मतदान
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में वर्ष 2015 की तुलना में अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । इस बार प्रदेश में मतदान का प्रतिशत 57.05 रहा । निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में यह स्पष्ट हुआ है। आयोग के आंकडों के अनुसार बिहार में 2015 में हुये विधानसभा चुनाव में 56.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था वहीं इस साल कोविड—19 के बावजूद 57.05 प्रतिशत मतदान हुआ ।

