Bihar Suicide: युवती ने किया 'ऑनलाइन सुसाइड', रूम मेट को खाना लाने के लिए कहा, बॉयफ्रेंड को कॉल किया और फिर...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 06:18 PM IST

Bihar Suicide News: भागलपुर में 12वीं की छात्रा ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने फंदे से झूलकर जान दे दी। उसने उस वक्त आत्मघाती कदम उठाया जब उसकी रूम मेट बाजार गई हुई थी। घटना के दौरान वह वीडियो कॉल पर अपने ब्वॉयफ्रेंड से बात कर रही थी।

Bihar Suicide: युवती ने किया 'ऑनलाइन सुसाइड', रूम मेट को खाना लाने के लिए कहा, बॉयफ्रेंड को कॉल किया और फिर...
Photo Credit: ANI

Bhagalpur Crime: भागलपुर शहर के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी खंजरपुर इलाके में 12वीं की छात्रा ने फंदे से झूलकर जान दे दी है। इससे पहले वह अपनी रूम मेट से कहती है कि चिकन लेते आना, मैं प्याज काटकर रखती हूं। मृत किशोरी के पिता रामचंद्र साह और मामा नटवर साह का कहना है कि किशोरी ने प्रेम-प्रसंग में जान दी है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी पढ़ने में अच्छी थी। वह डॉक्टर बनना चाहती थी। 

किशोरी मूल रूप से बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र सेवक गोला गांव की रहने वाली थी। वह भागलपुर में रहकर पढ़ाई करती थी। परिजनों का कहना है कि उनकी बच्ची वीडियो कॉल पर अपने ब्वॉयफ्रेंड से बात कर रही थी और इसी दौरान फंदे से झूल गई है। 

एफएसएल की टीम ने कमरे से सैंपल लिए

मृत छात्रा की रूम मेट का कहना है कि जब वह बाजार से लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई तो अंदर से जवाब नहीं आया। इसके बाद उसने खिड़की से देखा तो उसकी साथी फंदे से लटकी दिखी। उसने लॉज संचालक को जानकारी दी। इसके बाद लॉज संचालक को बरारी थाने में कॉल किया। इस पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम बुलाई। एफएसएल की टीम ने कमरे से सैंपल इकट्ठा किया है। छात्रा ने जान देने से कुछ घंटे पहले मां से बात की थी। मां के पूछने पर उसने बताया था कि उसने अंडा-चावल खाया है। बातचीत में उसने अपनी मां को कोई परेशानी नहीं बताई थी।

किसी से प्यार करती थी तो मुझे बताती

पीड़ित पिता का कहना है कि वह किसी से प्यार करती थी तो मुझे बताती मैं समाधान निकालता। मैं उसके हर निर्णय में साथ खड़ा रहता। छोटी बहन का रो-रोकर बुरा है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका की बहन कहने लगी पापा देखिए न दीदी का चेहरा क्यों पूरा लाल हो गया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!