Lockdown in Bihar: बिहार के पटना सहित इन 11 जिलों में लॉकडाउन की वापसी, जानें कब तक रहेगा ये लागू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2020, 06:21 PM IST

Lockdown impose in some districts of Bihar:बिहार में कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती तादाद को देखते हुए, 11 जिलों में शुक्रवार से लॉकडाउन फिर से लगा दिया गया है।

Lockdown in Bihar: बिहार के पटना सहित इन 11 जिलों में लॉकडाउन की वापसी, जानें कब तक रहेगा ये लागू

बिहार में कोरोना के बढ़ते केसों पर लगाम लगाने के मकसद से बिहार सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं इसके तहत बताया गया है कि बिहार के 11 अहम जिलों में शुक्रवार से लॉकडाउन लगा दिया गया है, इन शहरों में राजधानी पटना भी शामिल है, इसके अलवा जहां और ये लॉकडाउन लगाया गया है उसमें- मोतिहारी,सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर,कैमूर, बक्सर, नवादा जिला शामिल हैं, इन जिलों में अलग-अलग अवधि में लॉकडाउन लागू रहेगा मसलन कहीं ये चार दिन तो कहीं ये पांच दिन के लिए लागू रहेगा, सरकार का मकसद कोरोना पर नियंत्रण पाना है इसके लिए बिहार सरकार ने ये कवायद की है। 

लॉकडाउन की इस अवधि में जरूरी सामान जैसे- मेडिकल शॉप, किराना, फल-सब्जी, मीट मछली,कृषि संबंधी समान आदि की दुकानें छोड़ कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। पटना जिले में शुक्रवार से लॉकडाउन लागू हो गया है और यह 16 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। 

वहीं बेगूसराय 11 से 16 जुलाई तक तो नालंदा 11 से 15 जुलाई तक, सुपौल शहर 10 से 12 जुलाई तक, खगड़िया 10 से 14 जुलाई तक, मधेपुरा 10 से 16 जुलाई तक, मुंगेर 10 से 16 जुलाई तक,वैशाली में 11 से 16 तक और मुजफ्फरपुर जिले में 10 जुलाई से अगले आदेश तक हर शनिवार व रविवार को शहर के सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 13,978 के पार पहुंच चुके हैं

बिहार में इस महामारी से अब तक कुल 109 लोगों की मौत हुई है। साथ ही, संक्रमण के मामले बढ़ कर 13,978 हो गये थे प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ कर 109 हो चुकी है,राज्य में इस महामारी से अब तक पटना में 13, भागलपुर, दरभंगा एवं समस्तीपुर में 07-07, रोहतास में 06, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, सारण एवं सिवान में 05-05, बेगूसराय एवं वैशाली में 04, भोजपुर, गया, जहानाबाद, खगडिया, नवादा, पश्चिम चंपारण एवं सीतामढी में 03-03, अररिया, कैमूर, किशनगंज एवं मधुबनी में दो-दो तथा अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

नये मामलों के तहत पटना जिला में सबसे अधिक 132, वैशाली में 73, भागलपुर में 63, बेगूसराय में 44, नालंदा में 42, मुजफ्फरपुर में 39, खगडिया में 37, मुंगेर में पश्चिम चंपारण में 23 मामले सामने आये हैं।बांका में 20, रोहतास एवं समस्तीपुर में 19-19, सिवान में 18, गोपालगंज में 17, सारण में 15, बक्सर एवं पूर्वी चंपारण में 11-11, गया में 10, अररिया, किशनगंज, लखीसराय एवं मधुबनी में 08-08, औरंगाबाद, नवादा एवं सुपौल में 07-07, अरवल में 05, दरभंगा, कटिहार एवं पूर्णिया में 04-04, कैमूर एवं शिवहर में 03-03, भोजपुर में 02 तथा जमुई एवं सीतामढी में 01-01 मामले सामने आए हैं।
।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!