Thane crime news: एक मासूम, 33 दरिंदे और 8 महीने तक हैवानियत, दर्दनाक गाथा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2021, 06:52 PM IST

ठाणे में एक मासूम को करीब 33 लोग आठ महीने तक अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। इस मामले में जो जानकारियां सामने आ रही हैं दिल को दहलाने वाली हैं।

मुंबई के उपनगर ठाणे से एक ऐसी खबर आई जिसे सुन और पढ़कर रूह कांप उठेगी। 33 दरिंदों ने आठ महीने तक लगातार एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की। उस बच्ची का वीडियो बनाया। उसे ब्लैकमेल किया। इस नाबालिग बच्ची को ब्लैकमेल करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया  और आठ महीने  जी हां आठ महीने तक लगातार इस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। 

8 महीने, 33 दरिंदे, मासूम को 'नोचते' रहे

29 जनवरी को एक आरोपी ने पीड़िता को फोन किया।पीड़िता और आरोपी की सुबह 11 बजे मुलाकात हुई।आरोपी ने पीड़िता को दोस्त के घर चलने को कहा ।ऑटो ड्राइवर आरोपी, पीड़िता को अपने ऑटो में ले गया। रास्ते में एक और शख्स उसी ऑटो में बैठ गयादोनों पीड़िता को एक अंजान जगह पर लेकर गए।पीड़िता को उसकी एक तस्वीर दिखाकर ब्लैकमेल किया।आरोपी ने रेप किया और 2 लोगों ने वीडियो बनाया।बाद में तीन लड़कों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया।15 फरवरी को चार लोगों ने पीड़िता का रेप किया।

पीड़िता ने डर कर परिवार के साथ घर बदल लिया।आरोपी, पीड़िता को फोन करता रहा, उसने फोन नहीं उठाया।आरोपी नंबर बदल-बदल कर पीड़िता को फोन करता रहा।आरोपी पीड़िता के घर पहुंचकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।डोम्बीवली के एक फ्लैट में 9 लोगों ने पीड़िता का गैंगरेप किया।आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किया ।मार्च तक अलग अलग लोकेशन पर दुष्कर्म किया गया।16 मई 2021 को 'Friends' नाम का व्हाट्सएप ग्रुप बना।आरोपियों ने पीड़िता को भी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। ग्रुप में पीड़िता का अश्लील वीडियो डालकर ब्लैकमेल किया। नवी मुंबई के एक फ्लैट में 11 लोगों ने गैंगरेप किया।सितंबर तक नवी मुंबई के फ्लैट में कई बार दुष्कर्म ।22 सितंबर 2021 को पांच लोगों ने गैंगरेप किया।29 जनवरी से 22 सितंबर तक नाबालिग से रेपय़ दुष्कर्म 30 से ज्यादा आरोपी शामिल। मुंबई-ठाणे-नवी मुंबई के चार लोकेशन पर गैंगरेप करते रहे। पीड़िता को ब्लैकमेल कर के दुष्कर्म करते रहे। ब्लैकमेल करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था।

डोंबिवली केस में पुलिस का एक्शन
33 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों में 2 नाबालिग। IPC 376- रेप का मामला दर्जIPC 376(n)- लगातार रेप का मामला, IPC 376(d)- गैंगरेप का मामला, IPC 376(3)- नाबालिग से रेप का मामला दर्ज POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!