राज ठाकरे की धमकी का असर ? मुंबई की कई मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अज़ान बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 04:59 PM IST

मुंबई की कम से कम 72 फीसदी मस्जिदों ने सुबह की अज़ान के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग बंद कर दिया है। यह ऐसे समय में हुआ है, जब MNS प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की मस्जिदों से तीन मई तक लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है।

लाउडस्पीकर पर अज़ान को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख  राज ठाकरे की धमकी का असर क्या दिखने लगा है?  ये सवाल इसलिए क्योंकि मुंबई की कई मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अज़ान बंद हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई में लगभग 72 प्रतिशत मस्जिदों ने सुबह की अज़ान के लिए लाउडस्पीकर की ध्वनि की मात्रा कम कर दी है और कुछ ने लाउडस्पीकर का उपयोग करना बंद कर दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले राज ठाकरे ने तीन मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर पर 'हनुमान चालीसा' बजाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि मस्जिद के ऊपर लाउडस्पीकर का बजना एक धार्मिक मुद्दा है, लेकिन यह एक सामाजिक मामला है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!