Attack on BJP leader Kirit Somaiya: बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमले के मामले में मुंबई के पूर्व मेयर सहित 4 गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 06:27 PM IST

Attack on BJP leader Kirit Somaiya Update: मुंबई पुलिस ने बताया कि बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमले के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Attack on BJP leader Kirit Somaiya: बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमले के मामले में मुंबई के पूर्व मेयर सहित 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली: हाल ही में महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर पर राजनीति तकरार के बीच अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को खार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया गया था, दोनों के खिलाफ अपने बयानों से धर्म, जाति के आधार पर विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया गया है, सूचना पर खार पुल‍िस स्‍टेशन पहुंचे बीजेपी नेता किरीट सोमैया की कार पर कुछ लोगों ने पथराव कर द‍िया था।

गौर हो कि सोमैया खार पुलिस स्टेशन से निकल ही रहे थे, उसी दौरान उन पर हमला हुआ था, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सोमैया की कार पर पत्थर भी फेंकें थे बताते हैं कि सोमैया मौके से किसी तरह बचकर निकल पाए, हमले में उनकी कार का कांच टूट गया साथ ही उनके चेहरे पर चोट भी आई थी। 

वहीं इस मामले पर सोमवार को मुंबई पुलिस ने बताया कि बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमले के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के पूर्व मेयर विश्वनाथ महादेश्वर को मुंबई पुलिस ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस ने इस मामले पर अपडेट करते हुए बताया कि मुंबई के पूर्व मेयर विश्वनाथ महादेश्वर को अब मेडिकल आधार पर जमानत मिल गई है।

किरीट सोमैया ने दावा किया था कि उन्हें चोट आई हैं, किरीट ने कहा कि 'सीएम उद्धव ठाकरे के गुंडा लोगो को पुलिस ने खार पुलिस स्टेशन पर इक्कट्ठा होने दिया। मैं बाहर निकला तब इन गुंडों ने पत्थरबाजी की है।' वहीं सोमैया पर हमले के बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन के बाहर बीजेपी के कार्यकर्ता लगातार हंगामा कर रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गौर हो कि मुंबई पुलिस ने धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को गिरफ्तार किया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!