Earthquake in Mumbai: मुंबई में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5 थी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2020, 09:25 AM IST

Mumbai earthquake news: मुंबई में आज सुबह भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 थी। आज सुबह 8 बजे मुंबई से 102 किलोमीटर उत्तर में ये भूकंप आया।

Earthquake in Mumbai: मुंबई में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5 थी

नई दिल्ली: मुंबई में आज सुबह भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 थी। आज सुबह 8 बजे मुंबई से 102 किलोमीटर उत्तर में ये भूकंप आया। 

भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले शनिवार को मुंबई से 98 किमी उत्तर में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 6:36 बजे आया था।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भी कम तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। शुक्रवार देर रात करीब आधे घंटे के अंतराल पर यह झटके महसूस किए गए। पालघर जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि दहानु तहसील में शुक्रवार रात 11 बजकर 43 मिनट पर 4.0 तीव्रता का पहला भूकंप और तलसारी तहसील में रात 11.41 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया। कदम ने कहा, 'दहानु और तलसारी के तहसीलदारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने तहसीलों में सर्वेक्षण करें ताकि किसी प्रकार की क्षति का पता चल सके।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!