Gateway of India: जलमार्ग से मांडवा जाने वाले लोग ध्यान दें, मुंबई गेटवे से परिवहन सेवा तीन माह तक रहेगी बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 06:49 PM IST

Gateway of India: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से जलमार्ग को होते हुए मांडवा जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मानसून को देखते हुए अगले तीन महीने तक जलमार्ग बंद रहेगा और यात्रियों को सड़क मार्ग से होकर यात्रा करनी पड़ेगी।

Gateway of India: जलमार्ग से मांडवा जाने वाले लोग ध्यान दें, मुंबई गेटवे से परिवहन सेवा तीन माह तक रहेगी बंद
Photo Credit: Twitter

Gateway of India: जलमार्ग से मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया से मांडवा जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। अब तीन महीने तक मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया से मांडवा तक चलने वाली फेरी सर्विस बंद रहेगी। इसके बंद रहने की वजह से जो लोग समुद्री मार्ग से सफर करते थे, उन्हें अब सड़क के मार्ग से होकर मांडवा पहुंचना होगा। शुरुआत में ये काफी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है लेकिन मानसून को लेकर इस जलमार्ग पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मानसून के शुरू होने की वजह से 26 मई से लेकर 31 अगस्त तक जलमार्ग बंद रहेगा। जिस वजह से मुंबई से मांडवा या मांडवा से मुंबई आने वाले लोगों को अब सड़क मार्ग से आना-जाना करना होगा। करीब तीन महीनों तक ये सेवा बंद रहेगी। जिसका काफी ज्यादा असर भी आम रोजाना वाले यात्रियों पर देखने को जरूर मिल सकता है। जलमार्ग से लोग आसानी से मांडवा से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। 

जल परिहवन को बंद रखने का हुआ फैसला

मानसून को देखते हुए सी ट्रैवलिंग बंद कराने के लिए महाराष्ट्र मरीन बोर्ड ने यात्री शिपिंग कंपनियों को एक पत्र भी जारी किया है और यात्राओं पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। एहतियात के तौर पर मानसून के दौरान जल परिहवन को बंद रखने का फैसला किया गया है। हर साल इस तरह निर्णय लिया जाता है। बता दें कि पीएनपी, मालदार, अजंता, अपोलो की नांवें मांडवा से गेटवे जलमार्ग पर यात्रियों को सेवा प्रदान करती हैं। फिलहाल इन सेवाओं पर अगले तीन महीने तक रोक लगा दी गई है। 

पर्यटन पर पड़ता है असर

हालांकि, मानसून में जल परिहवन बंद रहने की वजह से कई जगहों पर पर्यटन का काफी असर पड़ता है। खासतौर पर अलीबाग और रायगढ़ में पर्यटन को प्रभावित करता है। ये देखा जाता है कि मुंबई के लोग या आने वाले यात्री मांडवा के तटों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। पिछले कुछ समय में मांडवा में पर्यटन की नजर से काफी चीजों का विकास भी हुआ है। ऐसे में जलमार्ग से मांडवा तक पहुंचना या वहां से वापस शहर लौटना काफी आसान था जो सड़क मार्ग से थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!