UP: Yogi Cabinet का विस्तार आज, इन चेहरों को मिलेगी मंत्रिमंडल में जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2021, 03:03 PM IST

UP cabinet expansion: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। राजभवन में शाम 6 बजे शपथग्रहण कार्यक्रम होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए सदस्यों को मंत्रिपद की शपथ दिलाएंगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आज योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet Expansion) का विस्तार हो रहा है। शाम 6 बजे राजभवन में शपथग्रहण समारोह होगा जिसमें 7 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथग्रहण के लिए राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस कैबिनेट विस्तार में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातिगत समीकरणों साधने के लिए कई विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली बेबी रानी मौर्य को भी यूपी कैबिनेट में जगह मिल सकती है जिनकी आगरा जोन में काफी स्वीकार्यता मानी जाती है। 

इन नामों की हो रही है चर्चा

नए मंत्रिमंडल में जिन चेहरों को शामिल किया जा सकता है उनमें जितिन प्रसाद का नाम भी सामने आ रहा है। जितिन प्रसाद ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। इसके अलावा जिन चेहरों को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है उनमें पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार का नाम शामिल है। चर्चा है कि बेबी रानी मौर्य को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इन नामों के अलावा संजय निषाद, कृष्णा पासवान तथा जेपीएस राठौर का नाम भी संभावित मंत्रियों के रूप में शामिल आ रहा है।

चुनावी समीकरण

इसके अलावा बीजेपी दलित वर्ग से एक उपमुख्यमंत्री भी बना सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार की बैठक में शामिल होने वाले अधिकारी भी राजभवन में पहुंच रहे हैं। चुनाव में जाने से पहले भाजपा हमेशा से ही बड़ा गुणा भाग करती है और उसकी झलक इस विस्तार में देखने को मिल सकती है। वोट बैंक में दलित, ब्राह्मण, ओबीसी तथा पिछड़ा वर्ग सभी के प्रतिनिधियों को जगह मिल सकती है। सियासी गणित के जगह बीजेपी आगामी चुनावों में लाभ लेने की कोशिश भी करेगी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!