बुलडोज़र के डर से सपा नेता ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 04:47 PM IST

भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए शाहजहांपुर के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने उनपर करवाई शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए शाहजहांपुर के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पर पुलिस और प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।  दरअसल, क्षेत्र के लोगों ने पूर्व विधायक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सरकारी जमीं पर कब्ज़ा करके कार्यालय भवन और दुकान का निर्माण किया है। इसी मामले की शिकायत डीएम से की गई थी जिसके बाद राजस्व टीम ने इमारत और दुकानों की नाप जोख शुरू कर दी है। वर्मा ने इसे स्थानीय विरोधियों की साजिश बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई  है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!