यूपी पंचायत चुनाव 2021: नेताओं के सगे संबंधियों की करारी हार, नेता प्रतिपक्ष के बेटे को शिकस्त
UP Gram पंचायत चुनाव Results 2021: त्रिस्तरी पंचायत चुनावों में मतों की गिनती अब भी जारी है। उम्मीद है कि देर शाम तक सभी नतीजों को घोषित कर दिया जाएगा। जिला पंचायत चुनाव में जो नतीजे अभी तक घोषित किए गए हैं उसमें निर्दलियों और बागियों का जलवा बरकरार है। अगर बार राजनीतिक दलों की करें तो बीजेपी इस समय सबसे आगे है।
यूपी पंचायत चुनाव के नतीजों में अलग अलग रंग दिखाई दे रहा है। जिला पंचायत सदस्य नतीजों में सभी दलों के दिग्गज नेताओं के सगे संबंधियों को हार का सामना करना पड़ा है। सपा के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के बेटे अपनी सीट नहीं बचा पाए।आयोग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में 112358 सदस्य ग्राम पंचायत 16510 प्रधान 35812 ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
सभी दलों के बड़े नेताओं के सगे संबंधियों को मिली पराजय
उत्तर प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी के बेटे सहित अनेक सूरमाओं के रिश्तेदारों को पराजय का सामना करना पड़ा है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी के बेटे रंजीत चौधरी जिला पंचायत के वार्ड संख्या 16 से पराजित हो गए हैं। वह तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा के बिल्थरारोड क्षेत्र के विधायक धनन्जय कन्नौजिया की मां सर्यकुमारी देवी नगरा क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 19 से चुनाव हार गई हैं।
इसके अलावा भाजपा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के बेटे अटल राजभर जिला पंचायत के वार्ड संख्या 24 से, सपा नेता व पूर्व मंत्री शारदा नन्द अंचल के पौत्र विनय प्रकाश अंचल जिला पंचायत के वार्ड संख्या 27 से तथा भाजपा के गोरक्षनाथ प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव जिला पंचायत के वार्ड संख्या 10 से चुनाव हार गए हैं।
भाजपा नेता व पूर्व सांसद बब्बन राजभर के भाई लल्लन राजभर सीयर क्षेत्र पंचायत के गजियापुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद का तथा भाजपा सांसद नीरज शेखर के निकट सम्बन्धी आलोक सिंह सीयर क्षेत्र पंचायत के मझौवा से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हार गए हैं। अलबत्ता बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के पुत्र आनन्द चौधरी जिला पंचायत के वार्ड संख्या 44 से चुनाव जीत गये हैं।गौरतलब है कि पिछले महीने चार चरणों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतगणना दो मई को की गयी थी।
जिला पंचायत चुनाव में अब तक निर्दलीय सभी दलों पर भारी
यूपी पंचायत चुनाव के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जिला पंचायत की कुल 3050 सीटों के रूझानों और नतीजों में बीजेपी आगे निकल गई है। बीजेपी जहां 491 सीटों पर आगे है,वहीं समाजवादी पार्टी 364 और बीएसपी 130 सीटों पर आगे है, अगर बात कांग्रेस की करें तो उससे जुड़े हुए लोग 50 सीटों पर आगे हैं, वहीं निर्दलीय और बागी 499 सीटों पर आगे हैं।
हाथरस में पू्र्व मंत्री की पत्नी को मिली जीत
हाथरस में पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने अपनी देवरानी को हरा दिया है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने भाजपा समर्थित ऋतु उपाध्याय को वार्ड नम्बर 12 से पराजित किया।
मैनपुरी में सपा विधायक की पत्नी को सपा के बागी उम्मीदवार ने हराया
मैनपुरी सदर विधायक राजकुमार यादव राजू की पत्नी वंदना यादव जिला पंचायत सदस्य पद की लड़ाई हार चुकी हैं। वंदना यादव वार्ड 28 से समाजवादी पार्टी से समर्थित प्रत्याशी थीं। बड़ी बात यह है कि सपा के ही बागी उम्मीदवार जर्मन यादव ने परास्त कर दिया।
मुलायम सिंह यादव की भतीजी को मिली शिकस्त
सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गई हैं। वो मुलायम परिवार से विद्रोह कर भाजपा में शामिल हुई थीं। संध्या यादव बदायूं से समाजवादी पार्टी के सांसद रहे सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन हैं।
829 केंद्रों पर सोमवार को भी मतगणना
उत्तर प्रदेश के 829 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। जिला पंचायत सदस्य के 3050 पदों के लिए 44307 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर 3,42,439 प्रत्याशी मैदान में है। प्रधान पद के लिए 4,64,717 उम्मीदवार चुनाव में हैं।
जिला पंचायत सदस्य, बीजेपी 800 वार्ड में आगे
जिला पंचायत वार्ड सदस्यों की बात करें तो भाजपा ने 3050 में से 800 से अधिक वार्डों में बढ़त बनाई है। पार्टी को उम्मीद है कि प्रदेश की सभी 75 जिला पंचायतों में भाजपा काबिज होगी। अब तक प्रधान के 16,510 पदों, ग्राम पंचायत सदस्य के 1 लाख से अधिक और बीडीसी के 35,812 पदों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
अब तक 16 हजार से अधिक नतीजे घोषित
यूपी पंचायत त्रिस्तरीय मतगणना जारी है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद तक पूरे नतीजे घोषित किए जाएंगे। इन सबके बीच अब तक 16 हजार से अधिक प्रधानों के नतीजे घोषित किए गए हैं।
गगहा ब्लाक में सबसे कम उम्र के प्रधान बने अंकुर
अंकुर गुप्ता (25) सबसे कम उम्र के प्रधान बने हैं। उन्होंने गगहा ब्लाक के केशवापार ग्रामसभा अभिषेक प्रजापति को 33 वोटों से हराया। अंकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉक्टर रिंकी गुप्ता के प्रतिनिधि हैं।
22 वर्षीय नेहा यादव बनीं प्रधान
22 वर्षीय नेहा यादव प्रधान बनी हैं। वह एटा के सकीट ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला काजी से चुनी गई हैं। उन्होने 65 वोट से जीत दर्ज की है।
बीजेपी विधायक के भाई की पत्नी को मिली शिकस्त
महराजगंज में बीजेपी विधायक बजरंग बहादुर सिंह के भाई की पत्नी सरिता सिंह को शिकस्त का सामना करना पड़ा। फरेंदा विधायक बजरंग के भाई की पत्नी सरिता रेंदा तहसील के धानी ब्लाक के कानापार वार्ड से खड़ी हुई थीं। उन्हें पूर्व प्रधान गोपाल सिंह ने हराया। गोपाल सिंह को 531 तो सरिता को 354 मत मिले।
हाथरस के सिकंदराराऊ ग्राम सभा से जीते ये उम्मीदवार
ग्राम सभा सुजावलपुर से शोभा देवी पत्नी सत्यप्रकाश जीते।
ग्राम सभा अरिफपुर भोगपुर से रईस अहमद जीते।
ग्राम सभा बिलार से चमेली देवी पत्नी रामजीलाल जीते।
तटी डांडिया से आरती पत्नी अमित कुमार जीते।
ग्राम सभा एचोला शहाड़तपुर से बबीता पत्नी राजेश कुमार जीते।
ग्राम सभा बिरावर से सुनीता पत्नी दयाराम जीते।
बुलंदशहर से आए नतीजे
बुलंदशहर जिले के अरनियां ब्लॉक के गांव ऊंचा गांव से नीतू शर्मा पत्नी राजू शर्मा प्रधान पद के लिए विजयी हुईं।
अलीगढ़ के खैर ब्लॉक के नतीजे
खैर ब्लाक की संग्रामपुर गांव में श्री विष्णु (370) वोटों से ग्राम प्रधान पद के लिए विजयी। विरमपुर से रामकिशोर 266 वोटों से जीते। गांव भारेरी से सुखबीर सिंह ग्राम प्रधान पद के लिए जीते।चमन नगरिया से अर्चना 354 वोटों से जीते।गौला से ममता 360 वोटों से जीतीं। बामनी से सतीश कुमार 672 वोटों से विजयी। नयेला से दौजीराम 399 वोटों से जीते। बाजीदपुर से दुर्गेश पाठक 415 वोटों से जीते। चौधाना से वेद प्रकाश 598 वोटों से जीते।
पप्पू बघेल ने तीसरी बार जीता प्रधानी का चुनाव
एत्मादपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत यूसुफपुर से पप्पू बघेल ने प्रधानी के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है। वह तीसरी बार प्रधान बने हैं।
अजीतमल ब्लॉक की चार पंचायतों के नतीजे घोषित
औरैया की अजीतमल ब्लॉक की चार पंचायतों के नतीजे आ गये। ग्राम पंचायत बडेरा में विजयी हुए अनुज कुमार सिंह ने 352 मत मिले। ग्राम पंचायत दरवतपुर में अनुपम को 418 मत मिले। ग्राम पंचायत बीसलपुर में राज कुमार को 649 मत मिले। ग्राम पंचायत हालेपुर में अरविंद पाल को 249 मत मिले।
बागपत में अफरातफरी
बागपत में मतगणना के बीच आई कोरोना जांच रिपोर्ट, 74 संक्रमित मिले, मची अफरातफरी
बिधनू ब्लाक में किन्नर बनीं प्रधान
उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कानपुर नगर के बिधनू ब्लाक में किन्नर काजल किरन ने ग्राम प्रधान के पद पर जीत दर्ज की है। बिधनू ब्लॉक के सेन पश्चिम पारा ग्रामपंचायत से किन्नर लालमण काजल किरन प्रधान पद के लिए जीत दर्ज कर झंडा बुलंद किया!
बाराबंकी से परिणाम
बाराबंकी के विकासखंड पूरेडलई के ग्राम पंचायत पूरेडलई से प्रधान पद प्रत्याशी मनोज वर्मा 67 वोटों से हुई विजय, मनोज वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनवारुल हसन को 67 वोटों से हराकर जीत हासिल की।
प्रयागराज में दो प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट
प्रयागराज में सोरांव के करौदी गांव सभा यूपी का पहला ऐसा रिजल्ट दे गया जहां टॉस का सहारा लेना पड़ा। यहां राजबहादुर और भुंवरलाल दोनों को 170 मत मिले। इसके बाद आरओ सुरेश चंद्र यादव ने टॉस कराया। भुंवरलाल टॉस जीतकर करौंदी के प्रधान बन गए।
लोनी ब्लॉक से पहला नतीजा, पूनम बनीं प्रधान
गाजियाबाद के लोनी के ग्राम नानू से प्रधान प्रत्याशी पूनम 62 वोटों से विजयी घोषित हुईं।
सैफई में दलित बना प्रधान
आजादी के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में दलित बना प्रधान, दर्ज की ऐतिहासिक जीत। पंचायत चुनाव में रामफल बाल्मिक को 3877 मत मिले हैं। वहीं विनीता देवी को मात्र 15 वोट ही मिले।
जिला पंचायत सदस्य के लि मैदान में पूर्व सांसद
हाथरस से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 से प्रत्याशी हैं। वह करीब 2000 वोटों से प्रतिद्वंदी उम्मीदवार क्षमा शर्मा से आगे हैं। इसी वार्ड से सीमा उपाध्याय की देवरानी ऋतु उपाध्याय तीसरे स्थान पर हैं।
कानपुर मे आठ वोट से जीतीं पूनम सिंह
कानपुर में कल्याणपुर ब्लॉक के परगही बांगर से पूनम सिंह पत्नी मुन्ना सिंह 8 वोट से विजयी हुईं।
बिकरू गांव ने चुनी अपनी प्रधान
बागपत से परिणाम
बागपत के पिलाना ब्लॉक में प्रधान पद का पहला रिजल्ट आया। अब्दुल्लापुर मेवला ग्राम पंचायत से कुसुम विजयी घोषित।
बुलंदशहर में मतगणना जारी
बहराइच से परिणाम जारी
बहराइच के विकास खंड बलहा के एक गांव अमवा हुसैनपुर की प्रधान आरती देवी विजयीं। ग्राम हरनी औसेरी में प्रधान पद के चुनाव में मालती देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामदेव को हराकर विजयी हुई। ग्राम बेलना पारा में प्रधान पद के लिए सलमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 13 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की। ग्राम अलीनगर में प्रधान पद के लिए सुनील यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भारी मतों 407 वोटों से हराया। ग्राम अटवा में ग्राम प्रधान पद के लिए सूर्य लाल यादव विजयी। ग्राम जमापुर में प्रधान पद के लिए नवयुवा शादाब ने पुराने प्रधान को भारी अंतर से हराया।
कन्नौज में जीती बीजेपी नेता की पत्नी
कन्नौज जिले में निगोह खास से प्रधान पद पर भाजपा नेता विपिन दुबे की पत्नी शिप्रा तीस वोटों से जीती हैं। कन्नौज जिले में छिबरामऊ विकासखंड के अतिराजपुर में राजीव तिवारी 185 वोटों से जीते हैं। चित्रकूट जिले में पहाड़ी ब्लॉक के खरसेड़ा ग्राम पंचायत से प्रधान पद पर लवदीप शुक्ला जीत गए हैं।
गोरखपुर से आए नतीजे
गोरखपुर के उरुवा विकास खंड के सात ग्राम पंचायतों के परिणाम जारी। बेसहनी से धर्मेंद्र, अरव जगदीश से शिवकुमार सिंह, टेंगरी से राधिका, बरपार माफी से आरजू, रग्घूपुर से संजय कुमार, अहिरौली बुजुर्ग से रामाज्ञा सिंह, 7 महुई बुजुर्ग से अशोक कुमार सिंह जीते गए हैं।
मुरादाबाद में 14 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
मुरादाबाद पंचायत चुनाव की मतगणना में 14 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की टीम एजेंटों की कर रही है टेस्टिंग।
आगरा में पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी
आगरा में पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। SSP ने बताया, "हर मतगणना स्थल पर 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन की भी व्यवस्था की गई है। जो भी मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर जा रहा है उसकी कोविड प्रोटोकॉल के तहत जांच हो रही है।"
मेरठ के नतीजे
मेरठ के सरूरपुर ब्लाक में रतौली से अर्चना ने 109 मतों से जीत हासिल की है। वहीं ब्लाक के ततीना सानी ग्राम पंचायत से अफसाना जीती हैं।
बागपत के परिणाम
बागपत के विकासखंड खेकड़ा में प्रधान पद का पहला परिणाम घोषित हो गया है। ग्राम पंचायत भैडापुर की अंजू देवी 41 वोट से विजयी हुई। ग्राम पंचायत दुगचाडा से 1075 वोट लेकर सचिन कुमार प्रधान बने। दूसरे नंबर पर रहे मनोज कुमार को मात्र 583 वोट मिले।
हस्तिनापुर के परिणाम आए
हस्तिनापुर के गांव ताजपुरा में प्रधान पद के लिए जगमति ने जीत हासिल की है। गांव नंगली ईसा से सत्यवती विजयी हुई है। वहीं गांव गोविंदपुर से समीना को 357 और समसीना को 348 मत मिले। समीना ने नौ वोट से जीत हासिल की है।
सहारनपुर से बीएसपी जीती
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में सहारनपुर की पहली जीत। सहारनपुर में बसपा प्रत्याशी ममता चौधरी वार्ड 41 से जीती।
हापुड़ से आया रिजल्ट
हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के गांव बिरसिंहपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी कंवरपाल सिंह विजय घोषित किए गए हैं।
डीएम गोरखपुर ने लिया जायजा
चित्रकूट से आया रिजल्ट
क्षेत्र पंचायत वार्ड नंबर 61 (किहुंनिया) से चुनाव चिन्ह अंगूठी (प्रीती देवी) विजयी।
कोरोना संक्रमित कर्मचारी निकले
पीलीभीत में 8 मतगणनाकर्मी कोरोना संक्रमित निकले, सभी को आइसोलेशन में भेजा गया।
मऊ जिले से भी जीत के नतीजे सामने आए
कासिमपुर गांव से पंकज पांडेय जीते। कोठीपुर से अमरेश कुमार पांडेय़ जीते। बंदीपुर से अनिल शुक्ला जीते। इसहुल से ओमप्रकाश जीते।
मैनपुरी के कुरावली ब्लॉक के परिणाम घोषित
ग्राम पंचायत सहादतपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी कुसमा देवी ने 407 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी सुधा देवी को 79 मत से हराकर जीत हासिल की। ग्राम पंचायत दुल्हापुर से प्रधान पद के प्रत्याशी प्रताप सिंह ने 384 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार को 34 मतों से हराकर जीत हासिल की।
ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान पद की प्रत्याशी पिंकी देवी ने 388 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी चंद्रा देवी को 115 मतों से हराकर जीत हासिल की। ग्राम पंचायत बेलाहार से प्रधान पद के प्रत्याशी रामेंद्र पाल ने 468 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी हरीचंद्र को 40 मतों से हराकर जीत हासिल की।
ग्राम पंचायत भरतपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी वंदना देवी ने 265 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी गिरजा देवी को 79 मतों से हराकर जीत हासिल की। ग्राम पंचायत सुजरई देहात से प्रधान पद की प्रत्याशी रूबी देवी ने 555 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी उर्मिला देवी को 408 मतों से हराकर जीत हासिल की।
ग्राम पंचायत तरौली से प्रधान पद की प्रत्याशी बेबी चौहान ने 480 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी शशि प्रभा को 303 मतों से हराकर जीत हासिल की। ग्राम पंचायत रोसिंगपुर से प्रधान पद के प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने 579 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी धीरेंद्र कुमार को 125 मतों से हराकर जीत हासिल की। ग्राम पंचायत खिचौली से प्रधान पद की प्रत्याशी रीता देवी ने 334 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी बिट्टन देवी को 199 मतों से हराकर जीत हासिल की।
बांदा से आया रिजल्ट
बांदा जिले में ग्राम प्रधान पद पर पतोरा से बिनीता पत्नी ओम प्रकाश विजय प्रत्याशी घोषित हो गई हैं। बिनीता ने प्रतिद्वंदी साधना को 374 मतों से हराया है।
जसवंतनगर से जारी हुआ रिजल्ट
इटावा जिले में जसवंतनगर ग्राम पंचायत भावलपुर से सर्वेश कुमार विजय प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। महोबा जिले में ब्लॉक चरखारी के ग्राम पंचायत बरदा में राजकुमारी पत्नी राकेश पाल 164 वोट पाकर 24 वोट से विजय प्रत्याशी घोषित हो गई हैं।
सीतापुर से सामने आए रिजल्ट
सीतापुर की दो ग्राम पंचायतों का परिणाम घोषित घोषित हो गया। रामपुर मथुरा के ग्राम पंचायत कलुवापुर से प्रधान पद पर कल्लूराम 13 मतों से जीत गए हैं। ग्राम पंचायत आलमपुर से प्रधान पद पर शांति देवी 477 मत पाकर 112 मतों से विजयी घोषित हो गई हैं।
हाथरस में लाठी चार्ज...
यूपी के हाथरस में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान भारी भीड़ उमड़ी, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज...
जेवर में दो कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित
यूपी पंचायत चुनाव मतगणना : जेवर में दो कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, तबीयत बिगड़ने पर भेजा अस्पताल
दादरी में एजेंट्स के चालान कटे
गौतमबुद्धनर के दादरी के अग्रसेन कॉलेज में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। यहां पुलिस ने तीन एजेंट्स के चालान कर दिए। यह कार्रवाई ठीक से मास्क ना पहनने पर की गई। नाक के नीचे मास्क लगाने वाले तीन एजेंट के एक-एक हजार के चालान किए गए।
कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां
कुशीनगर DM हुए नाराज
कुशीनगर पंचायत चुनाव में मतगणना के दौरान डीएम संजय कुमार खत्री नाराज हो गए। कप्तानगंज में तहसील के सामने भीड़ देखकर डीएम गुस्साए। मतगणना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। जगह-जगह पुलिस फोर्स भीड़ को खदेड़ने में लगी है।
गोरखपुर में मतगणना कर्मी कोरोना पॉजिटिव
गोरखपुर में भी मतगणना कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिल रही है। कौड़ीराम विकास खंड के निर्वाचन के लिए बनाए गए आरओ मुजीबुर्रहमान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन ने तत्काल उन्हें आइसोलेट किया और एनपी मौर्या को आरओ नियुक्त किया।
कानपुर देहात से भी आया परिणाम
चंदौली, इटावा के बाद कानपुर देहात से भी परिणाम आया है। डेरापुर की ग्राम पंचायत नन्दपुर सीट से प्रमोद कुमार गुप्ता ने प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार को 48 मतों से हराया। प्रमोद कुमार ने कुल 330 वोट पाए जबकि पराजित प्रत्याशी को 282 वोट मिले।
प्रतापगढ़ और सीतापुर में मतगणना में देरी
सीतापुर जिले के सकरन में मतगणना के प्रथम राउंड में 9 न्याय पंचायतों की मतगणना निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से शुरू हुई। वहीं प्रतापगढ़ के लक्ष्मणपुर ब्लॉक की मतगणना अव्यवस्था के चलते ढाई घंटे बाद भी शुरू नहीं हो सकी है।
मथुरा में मतदान कर्मी शिक्षक कोरोना पॉजिटिव
मथुरा के राजकीय इंटर कॉलेज पर मतदान कर्मी शिक्षक हरीश कुमार को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। मतगणना केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग में उनका तापमान ज्यादा आया। जांच के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इटावा में पहला रिजल्ट घोषित
इटावा में पहला रिजल्ट घोषित हो गया है, जसवंतनगर ग्राम पंचायत चांदपुर बीबामऊ से बृजेन्द्र सिंह जीत गए हैं। बृजेन्द्र सिंह ने कमलेश कुमारी को 104 वोटों से हराया है।
धरे रह गए सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश
यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है और पूरे प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश धरे रह गए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक मतगणना स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी है। जगह जगह से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां मतगणना स्थलों पर भारी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं।
चीफ इलेक्शन कमिश्नर बोले
चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्रा ने अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने का निर्देश दिया। मतगणना स्थल पर एजेंट की एंट्री पर बैन लगा।
पहला परिणाम आया सामने
यूपी पंचायत चुनाव में पहला नतीजा चन्दौली से आया है। प्रधान पद ग्राम सभा इसहुल से प्रत्याशी ओमप्रकाश 470 मत प्राप्त कर 2 वोटों से जीत दर्ज की। निकटतम प्रत्याशी चंदन को 468 मत किए। चकिया ब्लॉक में है गांव।
आपस मे भिड़ गए एजेंट
गोरखपुर के बांसगांव में जिला पंचायत मतगणना के दौरान तीन मतगणना एजेंट आपस में भिड़े। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने तीनों एजेंटो को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, पंचायती चुनाव 34, 35 के एजेंट बक्की पांडेय, रामजतन यादव, अजित सिंह मतगणना को लेकर आपस में ही भिड़ गए थे जिसके बाद उन्हें पकड़कर बिठा लिया गया।
इटावा में मतदान कर्मी कोरोना पॉजिटिव
इटावा से अहम जानकारी सामने आ रही है कि यहां एक मतगणना कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज मतदान केंद्र में तैनात कर्मचारी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कोरोना पॉजिटिव कर्मी को आइसोलेट किया गया है।
फिरोजाबाद से सामने आया वीडियो
कानपुर में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
ताजा जानकारी के मुताबिक, कानपुर के घाटमपुर में मतगणना केंद्र पुलिस ने बल प्रयोग किया है। यहां अचानक कई एजेंट्स आ गए और अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।
कानपुर के पुलिस कमिश्नर बोले- व्यापक प्रबंध
राजनीतिक पार्टियों के अपने अपने दावे
जिला पंचायत के चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के समर्थित प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों के अपने अपने जीत के दावे हैं। हालांकि देखना होगा कि पंचायत चुनाव में कौन सी पार्टी जीत दर्ज करेगी।
संतकबीरनगर में प्रशासनिक दावे ध्वस्त
संतकबीरनगर में यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान प्रशासनिक दावे धरे रह गये। मतगणना स्थलों पर उमड़ी भीड़, प्रत्याशी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना भूल गए। सेमारियावां नेशनल इंटर कालेज मुड़ाडीहा स्थल पर मतगणना हो रही है।
शारीरिक दूरी का पालन नहीं
प्रदेश के लगभग हर जिले में मतगणना केंद्रों के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। शारीरिक दूरी का कहीं पर भी पालन नहीं हो रहा है। कई जगहों पर पुलिस ने बल प्रयोग भी किया है। फिरोजाबाद के बाद मैनपुरी से भी पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की खबर आ रही है।
लखीमपुर खीरी से भयानक तस्वीर
सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
गाजियाबाद : लोनी में पंचायत चुनाव मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की उड़ी धज्जियां
कुशीनगर में कोविड-19 नियमों का पालन
फिरोजाबाद में लाठीचार्ज
लखनऊ में उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मतगणना
तस्वीर लखनऊ से
कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंचायत चुनाव की काउंटिंग के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन साफ नजर आया। मतगणना के दौरान नहीं दिख रही है सोशल डिस्टेंसिंग। मिर्जापुर में पुलिस को धक्का देकर घुसे पोलिंग एजेंट!
प्रदेश के 829 केंद्रों पर काउंटिंग
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए 829 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही ग्राम प्रधान के 12,89,830 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार के पंचायत चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम जैसी पार्टियों ने समर्थित प्रत्याशी उतारे हैं।
लखनऊ में DM ने लिया तैयारियों का जायजा
लखनऊ में डीएम अभिषेक प्रकाश ने पंचायत चुनाव के मतगणना स्थलों पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कहा, 'हमने कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए सभी कदम उठाए हैं। काउंटिंग सेंटर में घुसने से पहले हर किसी को कोविड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी।' इसी तरह बुलंदशहर के डीएम रविंद्र सिंह भी मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते नजर आए।
प्रयागराज से मतगणना की तस्वीरें आईं सामने
Counting of votes has begun for #UPPanchayatElection2021. Visuals from Prayagraj. pic.twitter.com/yv1Ej3EVMg
— ANI UP (@ANINewsUP) May 2, 2021
अलग होते हैं मतपत्रों के रंग
मतपत्रों वाले चुनाव में मतपेटियों में हर पद के लिए मतपत्र अलग-अलग होता है। प्रधान पद के लिए हरे रंग, ग्राम पंचायत सदस्यों का मतपत्र सफेद रंग, सदस्य क्षेत्र पंचायत का मतपत्र नीले रंग, सदस्य जिला पंचायत का मतपत्र गुलाबी रंग का होगा। देर शाम तक नतीजे साफ हो पाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
पंचायत चुनाव की मतगणना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए सभी जरूरी प्रयास किये जायें। हर मतगणना स्थल के बाहर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था रहे। स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित कराए। मतगणना, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही सम्पन्न हो। सभी जिलों के लिए शासन स्तर से एक-एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नामित किया जाए।
बुलंदशहर में 22255 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
बुलंदशहर जिले में पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत सदस्य के 22255 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। किसी के हाथ जीत का सेहरा बंधेगा तो कईयों को मायूसी हाथ लगेगी। जिले में 3593 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे। यहां जिला पंचायत सदस्य की 52 सीटों पर 532 प्रत्याशी मैदान में हैं, ग्राम प्रधान के 941 पदों के लिए 5841 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1315 पदों के लिए 5680 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्त के 12154 पदों के लिए 10202 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पंचायत चुनाव की मतगणना प्रारंभ
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 की मतगणना शुरू हो चुकी है। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। पहला परिणाम दोपहर 12 तक आने की उम्मीद है। वैसे तो बैलेट पेपरों की गिनती का समय शाम को छह बजे तक के लिए निर्धारित है। इसके बाद भी परिणाम देर रात तक भी आने की संभावना है।
आठ बजे से शुरू होनी है मतगणना
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने सभी सभी जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर मतगणना के दिन मेडिकल हेल्थ डेस्क खोले जाएं। मतदान के मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी और सभी मतपत्रों की गिनती होने तक जारी रहेगी। मतपेटियों को खोले जाने के बाद रंगों के अनुसार सभी मतपत्र अलग किए जाएंगे। रंगों के हिसाब से 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाएंगी और इस तरह मतपत्रों को इकट्ठा किया जाएगा।
प्रदेशभर में चुने जाएंगे 58,194 ग्राम प्रधान
उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत प्रधान के 58,194, ग्राम पंचायत सदस्य के 7,31,813, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 75,808 तथा जिला पंचायत सदस्य के 3,051 पदों के लिए मत डाले गये हैं। इनमें से कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हो चुका है और कईयों के सिर पर आज जीत का सेहरा बंध जाएगा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से पंचायत चुनाव प्रक्रिया 25 मई तक समाप्त करने को कहा था।
पंचायत चुनाव में इन चार पदों के लिए डाले जाते हैं वोट
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में चार तरह के पदों के लिए वोट डाले जाते हैं। इनमें ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जाते हैं। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य मिलकर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करते हैं, वहीं जिला पंचायत सदस्य मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। यूपी में इन पदों पर चयनित होने के लिए खूब जोर लगाया जाता है।
चार चरणों में चुनाव हुआ था
यूपी में इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चार चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण में 15 अप्रैल, दूसरे में 19 अप्रैल, तीसरे में 26 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के मुताबिक प्रदेश में 826 ब्लॉकों में 824 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आठ कम्पनी सीआरपीएफ, दो कम्पनी एसएसबी, 10 कम्पनी केन्द्रीय सुरक्षा बल ओर 67 कम्पनी पीएसी लगाई गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मतगणना स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं। हर केन्द्र पर मेडिकल हेल्थ डेस्क, स्वास्थ्य कर्मी और आवश्यक दवाइयां मिलेंगी। इस बार रिजल्ट के बाद विजय जुलूस पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा।
विजय जुलूस पर रहेगी पांबदी
जिलों की पुलिस इस पर नजर रखेगी कि कोई भी विजय जुलूस न निकलने पाए। स्थानीय अभिसूचना इकाई को मतगणना से पहले व बाद में राजनैतिक गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना में ऐसे किसी पुलिस कर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है जिसे कोरोना संक्रमण हो। मतगणना केन्द्र की मजबूत बैरिकेडिंग सुरक्षा की दृष्टि से लगाई जाएगी। यूपी-112 के वाहनों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
सख्त हुआ इलाहाबाद हाई कोर्ट
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना से सरकारी कर्मचारियों के मौत होने की रिपोर्टों को संज्ञान में लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग से पूछा कि कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के लिए उसके और उसके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। राज्य में कोरोना की स्थिति पर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजित कुमार ने अपना आदेश सुनाया। उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर काफी गंभीर हो गई है। राज्य में संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने वीकेंड के लॉकडाउन को मंगलवार सुबह सात बजे तक बढ़ाया है।
50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग
गत 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (यूपीपीएसएस) की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य चुनाव आयुक्त को लिखे गए पत्र में कहा गया कि दो मई की मतगणना यदि नहीं टाली गई तो शिक्षक इसका बहिष्कार करेंगे। यूपीएमएसएस के प्रवक्ता आरपी मिश्रा ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल्स की अनदेखी करते हुए जिस तरह से चार चरणों का मतदान संपन्न हुआ उससे मतदानकर्मियों में संक्रमण फैला और इससे लोगों की मौत भी हुई। ऐसी भयावह स्थिति में मतगणना के लिए जाना उचित नहीं है। यूपीएमएसएस ने चुनाव ड्यूटी में जान गंवाने वाले प्रत्येक शिक्षक के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की।
मतदान केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन करेगा सीईसी
शनिवार को विशेष अनुरोध याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएम खनविलकर एवं ऋषिकेश रॉय ने पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को कराने की मंजूरी दी। राज्य चुनाव आयोग ने कोर्ट में दलील दी कि सभी 829 मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल्स का पालन किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि राज्य में मंगलवार सुबह तक सख्त कर्फ्यू लागू रहेगा और कोई भी विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। कोर्ट ने चुनाव आयोग को मतगणना की सीसीटीवी फुटेज हाई कोर्ट में मामलों की सुनवाई पूरी होने तक संभाल कर रखने के लिए कहा है।





