UP News: बाराबंकी की जेल में 26 कैदी मिले एचआईवी पॉजिटिव, ऐसे हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 11:21 AM IST

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की एक जेल के हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जेल में 26 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। इन एचआईवी पॉजिटिव का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में जेल के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच कैंप लगाया गया था।

UP News: बाराबंकी की जेल में 26 कैदी मिले एचआईवी पॉजिटिव, ऐसे हुआ खुलासा
Photo Credit: Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की एक जेल के हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जेल में 26 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। इन कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में जेल के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच कैंप लगाया गया था। यह कैंप 10 अगस्त से 1 सितंबर के बीच जिला कारागार में तीन चरणों में लगाया गया था, जिसके बाद जेल प्रशासन को 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले। 

पता चलने के बाद 26 में से 4 कैदियों की एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी शुरू कर दी गई है। वहीं बाकी के 22 कैदियों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने जिला कारागार प्रशासन को उच्चाधिकारियों से एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को लखनऊ इलाज के लिए भेजने का अनुरोध कर रहा है। 

शुरुआती जांच में 1282 कैदियों की स्क्रीनिंग हुई

अनुमति मिलने के बाद जेल प्रशासन कैदियों को इलाज के लिए लखनऊ के एआरटी सेंटर ले जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनोद कुमार दोहरे ने कहा है कि, जिला कारागार में हर साल कैदियों की टीबी और एचआईवी जांच के लिए स्क्रीनिंग की जाती है। बताया जा रहा है कि, जेल के स्वास्थ्य विभाग ने 3 से 10 अगस्त के बीच जांच कैंप में 1282 कैदियों की स्क्रीनिंग की थी, जिसमें 10 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 25 अगस्त को दोबारा कैंप लगाया गया, जिसमें 17 कैदियों की जांच की गई और उसमें से 5 एचआईवी पॉजिटिव निकले।

पॉजिटिव कैदियों का लखनऊ में होगा इलाज

कैदियों की एचआईवी पॉजिटिव होने की संख्या को देखते हुए जेल विभाग ने 1 सितंबर को फिर से स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया। इस बार 168 कैदियों की एचआईवी जांच की गई, जिसमें से 11 कैदी पॉजिटिव मिले। कैदियों की एचआईवी पॉजिटिव मिलने से जेल में हड़कंप मच गया है। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि, उच्चाधिकारियों से बीमार कैदियों को लखनऊ के एआरटी सेंटर ले जाने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही दो-दो कैदियों को इलाज के लिए सुरक्षाकर्मियों के साथ लखनऊ भेजा जाएगा। वहीं जेल प्रशासन ने कहा है कि, महिला कैदियों की भी एचआईवी की जांच होगी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!