Priyanka Gandhi:आज से 5 दिन के यूपी दौरे पर प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं में भरेंगी उत्साह 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2021, 07:51 AM IST

Priyanka Gandhi in lucknow: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने सोमवार दोपहर बाद लखनऊ पहुंच रही हैं उनकी बैठकों का दौर मंगलवार से शुरू होगा। 

Priyanka Gandhi:आज से 5 दिन के यूपी दौरे पर प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं में भरेंगी उत्साह 

नई दिल्ली:  कांग्रेस महासचिव  और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ आएंगी कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, वह यहां एक सप्ताह रुकेंगी। रणनीतिक व सलाहकार समिति के साथ आगे की रणनीति पर विचार करेंगी। पुराने नेताओं से भी मिलेंगी, ताकि उनके गिले-शिकवे दूर कर सकें।

प्रियंका गांधी लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठक करके चुनाव की रणनीति तैयार कर रही हैं तो वहीं अपने कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और बैठकों के जरिए उनको चुनाव में सक्रिय करने में लगी हुई हैं,इसके अलावा कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में मंडल में सभा भी प्रियंका करेंगी।

कांग्रेस हर मण्डल में एक बड़ी जनसभा भी करेगी

कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का रोडमैप भी फाइनल किया जाएगा पार्टी ने अपनी प्रतिज्ञा यात्रा पितृपक्ष के कारण टाल दी है और यह यात्रा नवरात्रि में निकालने की तैयारी है। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने के साथ ही हर मण्डल में एक बड़ी जनसभा भी करेगी। 

रोहनिया में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित की गई है

गौर हो कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस लगातार अपने संगठन विस्तार पर जोर दे रही है। पूर्वांचल में विधानसभा चुनाव की शुरुआत के लिए प्रियंका गांधी ने 2 अक्टूबर का दिन और शहर वाराणसी चुना है। रोहनिया के जगतपुर डिग्री कॉलेज मैदान में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित की गई है। जिसके बाद वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। प्रियंका गांधी 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर जगतपुर डिग्री कॉलेज में एक रैली करेंगी उसके बाद 7 अक्टूबर से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!