Lulu Mall Security: लखनऊ के 'लुलु मॉल' में बढ़ाई गई सिक्योरिटी, आने वाली सभी गाड़ियों की कड़ी चेकिंग जारी-Video 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 04:32 PM IST

Lucknow के लुलु मॉल (Lulu Mall) में नमाज और Hanuman Chalisa विवाद के बाद मॉल की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मॉल आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। 

Lulu Mall Security: लखनऊ के 'लुलु मॉल' में बढ़ाई गई सिक्योरिटी, आने वाली सभी गाड़ियों की कड़ी चेकिंग जारी-Video 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लुलु मॉल (Lulu Mall) प्रबंधन ने गुरुवार को उन अज्ञात नमाजियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी, जिन्होंने मॉल के भीतर नमाज अदा की थी आरोप है कि नमाज पढ़ने वाले लोगों ने ऐसा कर धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया और धार्मिक भावनाएं आहत कीं। 

वहीं मॉल की ओर से साफ किया गया कि इस घटना में वहां का कोई भी कर्मचारी शामिल नहीं था। साथ ही वे लोग पुलिस की जांच-पड़ताल में पूरा सहयोग करेंगे। इसके बाद  लखनऊ में लुलु मॉल में फिर हंगामा हुआ है। मॉल परिसर में घुसकर कुछ लोग अचानक से हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे, जबकि कुछ लोग इस दौरान बाहर बवाल काट रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।   

बताया जा रहा है कि मॉल में घुसने के बाद ये लोग हनुमान चालीसा पढ़ने लगे थे। इन दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि 15 लोग मॉल में घुसने को लेकर हो-हल्ला काट रहे थे उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

मॉल में हनुमान चालीसा पाठ देखने को मिला

मॉल में हनुमान चालीसा पाठ तब देखने को मिला, जब मॉल प्रबंधन ने नोटिस लगाया था कि वह किसी भी तरह की धार्मिक प्रार्थना को अंदर अनुमति नहीं दे सकता है। मॉल में हर फ्लोर पर इससे जुड़े नोटिस भी चस्पा किए गए थे। मॉल प्रशासन की ओर से इसके साथ ही यह भी साफ किया था कि वे लोग हर धर्म का सम्मान करते हैं। 

हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि वे उसी जगह जुमे पर सुंदरकांड का पाठ करेंगे

इस बीच, लखनऊ के डीसीपी साउथ गोपाल चौधरी को क्राइम ब्रांच में शिफ्ट कर दिया गया है। दरअसल, पूरा विवाद मॉल में कुछ लोगों के नमाज पढ़ने से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ था। हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि वे उसी जगह जुमे पर सुंदरकांड का पाठ करेंगे। बाद में मॉल में और चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी नमाज पढ़े जाने के वीडियो आए थे, जिसके बाद मामला काफी गरमा गया।  

वहीं इन घटनाओं के बाद मॉल प्रशासन खासा सख्त हो गया है और अब मॉल में आने जाने वाले वाहनों की सख्ती के साथ चेकिंग की जा रही है ताकि इस कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!