आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ट्रक में पीछे घुसी कार, उसमें सवार 6 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2021, 09:28 AM IST

Agra-Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ट्रक में पीछे घुसी कार, उसमें सवार 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra-Lucknow Expressway) पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी बताते हैं कि इस एक्सीडेंट में कार सवार 6 की लोगों की मौत हो गई है, ये सभी मृतक एक ही परिवार के थे और  लखनऊ से मेहदीपुर बालाजी, राजस्थान दर्शन करने जा रहे थे।

सभी मृतक लखनऊ के रहने वाले थे और कार से दर्शन के लिए जा रहे थे कि रास्ते में ये एक्सीडेंट हो गया, बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से ये दुर्घटना सामने आई है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम थाना क्षेत्र में एक जगह पर ट्रक में जाकर उनकी कार भिड़ गई। हादसे में सभी घायल परिवार कार में ही लहूलुहान हालत में फंस गया और कुछ ही देर में सभी ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया ट्रक को थाने में खड़ा करवा दिया गया और उसके मालिक और चालक के बारे में जानकारी की जा रही है उससे साफ होगा कि हादसे की वजह क्या थी।

एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन सवारों ने हादसा देखकर पुलिस को खबर की कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन सभी की मौत हो चुकी थी, इस दर्दनाक हादसे की सूचना उनके परिवार को दी गई है वहीं डेड बॉडी को भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!