लाइफस्टाइल

मखमली मुलायम हो जाएगी त्वचा, बस सुबह उठते ही चेहरे पर लगाएं ये चीजें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 2, 2025, 05:47 AM IST

सुबह उठने के बाद कई लोगों के चेहरे पर सूजन नज़र आती है। वहीं कुछ लोगों की स्किन डल एंड ड्राई दिखती है। लेकिन कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप सॉफ्ट एंड ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्किन को चमकदार बनाने में सहायक मानी जाती है।

Image

Untitled design (6)

गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं लोगों को काफी परेशान करती हैं। रूखी और बेजान त्वचा से हर कोई परेशान रहता है। ऐसे में चेहरे का खोया निखार वापस लाने के लिए लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर फिर भी चेहरे का खोया नूर नहीं लौट पाता। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे को फॉलो कर आप चेहरे का खोया निखार वापस पा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसी सिंपल चीजों के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुबह सुबह यूज कर आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

शहद और नींबू

ग्लोइंग और निखरी त्वचा पाने के लिए आप सुबह सुबह शहद और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धोएं। अब एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। अब इस दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। शहद को स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करेगी। वहीं नींबू रंगत सुधारने में सहायक है।

एलोवेरा जेल

सनबर्न और रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। फिर चेहरे को वॉश कर लें। एलोवेरा त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करने में मददगार साबित होता है।

गुलाब जल

गुलाब जल स्किन के लिए बेहतरीन टोनर की तरह काम करता है और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। सुबह उठते ही अपने चेहरे पर गुलाब जल का छिड़काव करें या एक कॉटन पैड पर गुलाब जल लेकर उसे अपने चेहरे पर लगाएं। यह स्किन के पीएल लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article