लाइफस्टाइल

कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, बस स्कैल्प पर करें इन फलों का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 5, 2025, 01:46 PM IST

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए औरतें कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ फलों के रस का इस्तेमाल कर आप बालों को काला, लंबा और घना बना सकते हैं।

Image

Add a heading (1)

हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल कमर से लंबे, काले और घने हों। कमर से लंबे बाल न केवल खूबसूरती को बढ़ाते हैं बल्कि सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। बालों को लंबा, काला और घना बनाने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी बाल, बेजान और रूखे से नज़र आते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे फलों के जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप बालों को काला, घना और लंबा बना सकती हैं।

आंवला का रस

आंवला का रस बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। विटामिन सी से भरपूर आंवला का रस बालों की ग्रोथ में मददगार साबित होता है। इसके इस्तेमाल के लिए ताजा आंवले का रस स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होगी।

एलोवेरा और संतरे का रस

कमर से लंबे बाल पाने के लिए आप एलोवेरा और संतरे के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा में 2 चम्मच संतरे का रस मिलाएं और फिर इसे बालों पर लगाएं। इससे बाल तेजी से लंबे और घने होंगे।

अनार का रस

अनार के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाने में सहायक माने जाते हैं। इसके लिए अनार के रस को स्कैल्प पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए इसे बालों पर लगाएं और छोड़ दें। फिर शैंपू की मदद से आप बालों को धो लें।

पपीते का रस

पपीता बालों को कंडीशन करने का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम बालों से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए पपीते का रस या पेस्ट बना लें और उसे स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article